• 30/03/2024

4 की मौत: चाय बनाते समय फटा सिलेंडर, मां-बच्चों सहित 4 की मौत

4 की मौत: चाय बनाते समय फटा सिलेंडर, मां-बच्चों सहित 4 की मौत
Spread the love

उत्तर प्रदेश के देवरिया में रसोई गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा डुमरी गांव का है, यहां शनिवार सुबह एक महिला गैस पर चाय बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक भलुअनी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में रहने वाले शिवशंकर गुप्ता शनिवार तड़के कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे। उनकी पत्नी चाय बना रही थी, तभी सिलेंडर फट गया।

हादसे में मारे गए लोगों की पहचान 42 वर्षीय आरती देवी, उनकी बेटी 14 वर्षीय आंचल, 11 वर्षीय सृष्टि और 12 वर्षीय बेटा कुंदन है। हादसे के बाद सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी, फॉरेंसिक और फायर ब्रिगेज की टीम मौके पर पहुंची। घटना की जांच जारी है।

Related post

छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी : स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान, सिद्धार्थ शंभू बने सहप्रभारी

छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी : स्मृति ईरानी…

Spread the loveरायपुर-दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नए भाजपा प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी…
नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…
मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश…

Spread the love मप्र के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) ग्वालियर में निवेश के लिए निवेशकों से किया संवाद…