• 30/03/2024

राजू हत्याकांड में 19 साल बाद आया बड़ा फैसला.. जानिए कोर्ट ने क्या कहा?

राजू हत्याकांड में 19 साल बाद आया बड़ा फैसला.. जानिए कोर्ट ने क्या कहा?
Spread the love

राजूपाल हत्याकांड मामले में अब 19 साल बाद बड़ा फैसला आया है। सीबीआई कोर्ट ने सभी हत्यारोपियों को आजीवन कारावास का दंड दिया है। तीन हत्यारोपी माफिया अतीक अहमद,असरफ और गुलफूल की पहले ही मौत हो चुकी है।

बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में लखनऊ की CBI कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए बाकी सभी सात आरोपियों को दोषी करार दिया है।

अदालत ने उनमें से छह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, जबकि एक को चार साल की जेल की सजा दी गई है।

इस क्रूर घटना में राजू पाल को कुल 19 बार गोली मारी गई थी, जिसमें एक रिश्तेदार और प्रत्यक्षदर्शी उमेश पाल ने मामले में महत्वपूर्ण गवाही दी थी। बाद में मामले की सुनवाई के दौरान ही अतीक के बेटे ने गवाह उमेश पाल की भी हत्या कर दी थी।

सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा सभी सात आरोपियों को दोषी ठहराना राजू पाल के परिवार के लिए न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के अपमान का लगाया आरोप

D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के…

Spread the loveरायपुर के तूता धरना स्थल पर डीएड अभ्यर्थियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। अभ्यर्थियों की सरकार से मांग है…
हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों ने झोंकी पूरी ताकत, शाम होते ही थम जाएगा प्रचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों…

Spread the loveहरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी और…