• 26/08/2024

मदरसे में 5 बच्चियों से रेप, मौलवी दिखाता था जिन्न का डर, पुलिस जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

मदरसे में 5 बच्चियों से रेप, मौलवी दिखाता था जिन्न का डर, पुलिस जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे
Spread the love

देश में महिलाओं और बच्चियों के साथ लगातार हो रहे यौन हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं। अब उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में 5 से 8 साल के उम्र की तकरीबन आधा दर्जन मासूम बच्चियों से रेप का मामला सामने आया है। ऊर्दू सिखाने के बहाने एक मदरसे में मौलवी उन मासूम बच्चियों को पोर्न वीडियो दिखाता था और उसके बाद उनके साथ रेप करता था। मौलवी बच्चियों को जिन्न का डर दिखाकर धमकाता था ताकि वे घर जाकर किसी को कुछ बता न सके। अगर उन्होंने किसी को कुछ बताया तो जिन्न उनके माता-पिता को मार डालेंगे।

आरोपी मौलवी शब्बीर रजा

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक बच्ची ने मौलवी की काली करतूतों की जानकारी अपनी मां को दी। पीड़ित बच्ची की मां ने तुरंत पुलिस में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए मौलवी का नाम शब्बीर रजा है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मीडिया को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 17 अगस्त को पीड़िता की मां की शिकायत पर रुद्रपुर थाना में आरोपी मौलवी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। बच्चियों के बयान दर्ज किए गए हैं। पीड़िता की मां के बयान के आधार पर मौलवी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रुद्रपुर थाना क्षेत्र के मलसी गांव में एक मस्जिद है। जिसके ऊपर एक मदरसा बना है। इस मदरसे में मुस्लिम समाज के लोग अपने बच्चों को उर्दू सीखने भेजते हैं। यहां पर मौलवी एक सोची समझी साजिश के तहत उर्दू सीखने आए बड़े लड़कों की पिटाई कर भगा देता था। उसके बाद बड़ी उम्र की लड़कियों को एक्सट्रा होम वर्क देकर घर भेज देता था। इसके बाद जो 5 से 8 साल के उम्र की बच्चियां बचती थी उन्हें वह रोक लेता था। उन्हें दूसरे कमरे में बारी-बारी से बुलाकर पोर्न वीडियो दिखाता था और उनके साथ बलात्कार करता था।

पुलिस के मुताबिक मौलवी यह सारी करतूत पिछले 2 महीने से कर रहा था। वह बच्चियों को डराता था कि अगर तुम ने घर में ये बातें बताई तो डिब्बे से जिन्न निकालकर तुम्हारे मां-बाप को मरवा दूंगा। मामले में पुलिस ने सभी बच्चियों के बयान दर्ज कर लिया है।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…