• 26/08/2024

Breaking: महादेव ऐप की जांच CBI के हवाले, सरकार ने नोटिफिकेश किया जारी

Breaking: महादेव ऐप की जांच CBI के हवाले, सरकार ने नोटिफिकेश किया जारी
Spread the love

छत्तीसगढ़ सरकार ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राज्य के अलग-अलग थानों में इस मामले में 70 केस दर्ज हैं। इन सभी मामलों को सीबीआई को सौंप दिया गया है। अब सीबीआई इस पूरे मामले की जांच करेगी। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सभी थानों में दर्ज केस को सीबीआई को सौंप दिया गया है। इस मामले में अब कठोरता के साथ कार्यवाही की जाएगी और विदेशो में जो लोग है उनको लाने की कोशिश होगी।

इस मामले में प्रदेश के कई बड़े रसूखदार नेता, पुलिस और प्रशासन के सीनियर अफसर और कारोबारियों के नाम शामिल है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच चल रही  है। सूबे में बीजेपी की सरकार आने  के बाद छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने भी मामले में केस दर्ज किया था।

ईडी महादेव ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। ईडी ने इस मामले में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा और ओएसडी रहे मनीष बंछोर और आशीष वर्मा के ठिकानों पर दबिश दी थी। इस मामले में महादेव बुक ऐप के एक प्रमोटर ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये देने का सनसनीखेज आरोप भी लगाया था।

मामले में ईडी ने आरोप लगाया था कि महादेव बुक के प्रमोटर ने भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए हैं। ईडी ने अपनी चार्जशीट में भी भूपेश बघेल के नाम का जिक्र किया था। ईडी ने अपने बयान में बताया था कि महादेव बुक के प्रमोटरों की पहुंच तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय तक थी। आरोपी प्रोटेक्शन मनी के रुप बड़े रसूखदार नेताओं और अफसरों को हर महीने एक बड़ी रकम रिश्वत के रुप में देते थे।

इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार एक  एएसआई का ईडी को दिया गया लिखिते बयान भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसमें राज्य के कई आईपीएस अफसर, तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े हुए अफसरों और प्रभावशाली नेताओं के नाम शामिल थे।

महादेव बुक मामले में कई बॉलीवुड स्टारों के नाम भी सामने आए थे। जिनमें से कुछ को ईडी ने तलब भी किया था।

Related post

प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य – मुख्य सचिव विकासशील

प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य…

Spread the loveमुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में हर घर नल-जल जीवन मिशन की प्रगति पर कलेक्टर कॉन्फ्रेंस सम्पन्न रायपुर, 23…
CG : शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी, आरोपी दंपति गिरफ्तार

CG : शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर…

Spread the loveजांजगीर-चांपा। शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में रकम दोगुनी करने का सपना दिखाकर करोड़ों रुपये की ठगी…
CG – शिक्षक बना जल्लाद : छोटी सी गलती पर छात्र से साथ कर दी हैवानियत, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

CG – शिक्षक बना जल्लाद : छोटी सी गलती…

Spread the loveबालोद। जिले में मिडिल स्कूल के 12 वर्षीय छात्र को सॉर्ट रिसेस के बाद 1 मिनट लेट आने पर…