• 14/11/2023

टनल में फंसे 40 मजदूरों के रेस्क्यू में आ रही परेशानियां, अब इस प्लान से मिलेगी कामयाबी

टनल में फंसे 40 मजदूरों के रेस्क्यू में आ रही परेशानियां, अब इस प्लान से मिलेगी कामयाबी
Spread the love

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन टनल हादसे में फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए शुरु किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन को 50 घंटे से ज्यादा का समय बीच चुका है। लेकिन अभी भी कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सबसे बड़ी दिक्कत मलबा को हटाने में आ रही है। जितना मलबा हटाया जा रहा है ऊपर से उतनी मिट्टी गिर रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए अब देहरादून से ऑगर ड्रिलिंग मशीन मंगाई जा रही है। इसके जरिए 900 एमएम का स्टील पाइप डाला जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक इस स्टील पाइप को अंदर डालकर रास्ता बनाया जाएगा ताकि मजदूरों को बाहर निकाला जा सके।

टनल के अंदर 40 मजदूर फंसे हुए हैं। इन्हें सुरक्षित निकालने के लिए लगातार तीन दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मजदूरों को पाइप के जरिए ऑक्सीजन भेजी जा रही है। इसके साथ ही खाने-पीने  का सामान भी पहुंचाया जा रहा है। अंदर फंसे मजदूरों से वॉकी टॉकी के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है।

आपको बता दें ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत 4.5 किलोमीटर लंबी टनल बनाई जा रही है। इसके तहत उत्तरकाशी से यमुनोत्री धाम को जोड़ा जा रहा है।

Related post

CG : DMF घोटाला मामले में पूर्व IAS अनिल टूटेजा को झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज!

CG : DMF घोटाला मामले में पूर्व IAS अनिल…

Spread the love बिलासपुर। DMF की राशि से कराए गए कार्यों में कमीशनखोरी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूर्व IAS…
Big News : अब चिप्स-बिस्कुट के पैकेट पर लगेगा चेतावनी लेबल, ग्राहकों को खाद्य पदार्थों की मिलेगी पूरी जानकारी!

Big News : अब चिप्स-बिस्कुट के पैकेट पर लगेगा…

Spread the loveनई दिल्ली। चिप्स, बिस्कुट, नमकीन और दूसरे पैकेटबंद खाद्य पदार्थ खाने वालों के लिए बड़ी खबर है। सुप्रीम कोर्ट…
CG Political : भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के निर्वाचन मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित रखा गया!

CG Political : भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के निर्वाचन…

Spread the loveबिलासपुर।  छत्तीसगढ़ की भिलाई विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर…