• 21/06/2024

खैरागढ़ विश्वविद्यालय की कुलपति हटाई गईं, राज्यपाल ने जारी किया आदेश, विरोध के बाद बड़ा फैसला 

खैरागढ़ विश्वविद्यालय की कुलपति हटाई गईं, राज्यपाल ने जारी किया आदेश, विरोध के बाद बड़ा फैसला 

Follow us on Google News

खैरागढ़ के इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति पद्मश्री ममता चंद्राकर को राज्यपाल ने हटा दिया गया है। उनकी नियुक्ति के वक्त ही उनको लेकर कई सवाल उठ रहे थे। लेकिन अब उनके खिलाफ राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक बीआर यादव ने सत्याग्रह कर मोर्चा खोल दिया था, जिसके बाद कार्रवाई की गई है। आगामी आदेश तक दुर्ग संभागायुक्त को विश्व विद्यालय के कुलपति का दायित्व सौंपा है।

गौरतलब है कि खैरागढ़ के निवासियों ने काली पट्टी बांधकर मशाल रैली निकाली थी। साथ ही ममता की नियुक्ति के विरोध में खैरागढ़ बंद कराकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। लोकसभा चुनाव के दौरान कर्मचारियों पर पार्टी विशेष के लिए प्रचार करने का दबाव बनाने के भी आरोप लगे थे।

बताया जा रहा है कि, राज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने सत्याग्रही रिटायर्ड शिक्षक बीआर यादव से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। इसके बाद ममता के खिलाफ कार्रवाई की गई है।