• 04/05/2026

विकास और राष्ट्रवाद की जीत : साव

विकास और राष्ट्रवाद की जीत : साव
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की ऐतिहासिक बढ़त व शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और जनता के अटूट विश्वास की जीत बताया है।
पश्चिम बंगाल के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा पहली बार स्पष्ट और प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। यह ऐतिहासिक जनादेश भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रभक्त अमर बलिदानी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को पश्चिम बंगाल की पावन धरा की ओर से दी गई सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी प्रकार असम में लगातार तीसरी बार भाजपा की सत्ता में वापसी यह दर्शाती है कि पूर्वोत्तर में शांति और विकास की राजनीति ने विभाजनकारी ताकतों को जड़ से मिटा दिया है। पुडुचेरी में भी भाजपा और एनडीए का शानदार प्रदर्शन प्रधानमंत्री मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास के मंत्र की वैश्विक स्वीकृति का प्रमाण है।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…