• 11/07/2022

विजय माल्या को अवमानना केस में 4 माह की सजा, यह है मामला

विजय माल्या को अवमानना केस में 4 माह की सजा, यह है मामला
Spread the love

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को अवमानना के मामले में 4 माह की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने विजय माल्या पर 2 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर माल्या को दो माह की अतिरिक्त सजा भी भुगतना होगा।

इसके साथ ही कोर्ट ने अपने आदेश में विजय माल्या को चार सप्ताह के भीतर विदेशी अकाउंट में ट्रांसफर किए गए 40 मिलियन डॉलर 4 सप्ताह के भीतर चुकाएं। सुप्रीम कोर्ट के तीन न्यायाधीशों यूयू ललित, जस्टिस रविन्द्र भट्ट और सुधांशु धूलिया की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए ये फैसला सुनाया।

माल्या ने न सिर्फ विदेशी अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने को लेकर कोर्ट को गलत जानकारी दी बल्कि 5 साल से कोर्ट में पेश न हो कर अवमानना को और आगे बढ़ाया है। विजय माल्या को 9 मई 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही शुरु की थी। जिस पर कोर्ट ने 10 मार्च को माल्या की सजा पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था।

आपको बता दें विजय माल्या स्टेट बैंक सहित अन्य भारतीय बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपये लेकर विदेश भाग गया था। मामले में एसबीआई के नेतृत्व में बैकों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

इसे भी पढ़ें : चर्चित कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी का आरोप, बोले- IT अफसरों ने CM बनाने का दिया ऑफर, सौम्या चौरसिया को फंसाने बनाया दबाव, बात मनवाने पीटा भी

Related post

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नसबंदी के बाद छोड़े जाएंगे कुत्ते, बीमार और आक्रामक कुत्तों को ही शेल्टर में रखा जाएगा

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नसबंदी…

Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों की समस्या पर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जस्टिस विक्रम नाथ की…
यौन शिक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- भारत में इसकी शिक्षा जरुरी

यौन शिक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा-…

Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के फैसले को खारिज करते हुए सेक्स एजुकेशन को वेस्टर्न कॉन्सेप्ट मानना…
बड़ी खबर: बाबरी मस्जिद विवाद का फैसला सुप्रीम कोर्ट के बाहर हुआ था, सुन्नी वक्फ बोर्ड ने दावा छोड़ समझौते पर किया था हस्ताक्षर- शंकराचार्य

बड़ी खबर: बाबरी मस्जिद विवाद का फैसला सुप्रीम कोर्ट…

Spread the loveअयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रही तैयारियों के बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद…