• 11/07/2022

होटल में ठहरे पिता-पुत्र की गला रेतकर हत्या, डबल मर्डर से मचा हड़कंप

होटल में ठहरे पिता-पुत्र की गला रेतकर हत्या, डबल मर्डर से मचा हड़कंप

Follow us on Google News

रांची। झारखंड के रांची से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक होटल में ठहरे पिता-पुत्र की किसी अज्ञात शख्स ने गला रेतकर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच कर जांच-पड़ताल में जुट गए हैं।

मृतक नागेश्वर महेता अपने बेटे के साथ शहर के शिवालिक हाॅटल के रूम नंबर 201 में ठहरा हुआ था। रूम सर्विस के लिए जब होटल का स्टाफ कमरे में पहुंचा तो वहां पिता-पुत्र की खून से लथपथ शव देखकर हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार पिता-पुत्र की गला रेतकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी थी।

इसे भी पढ़ें : 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में हिस्सा लेगा अडानी ग्रुप, बताया क्या है पूरा प्लान

पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों की हत्या के पूर्व उन्हें कोई नशीला चीज खिलाया गया, जिससे वे चीख-पुकार न मचा सके। इसके बाद दोनों की गला रेतकर हत्या कर हत्यारा आराम से वहां से निकल गया। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उसमें एक अज्ञात व्यक्ति दोनों के कमरे में जाते और निकलते नजर आ रहा है।

अब पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ अपनी जांच तेज कर दी है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है, पुलिस ने हत्यारे को जल्द पकड़ लेने का दावा किया है।

इसे भी पढ़ें : विजय माल्या को अवमानना केस में 4 माह की सजा, यह है मामला