• 19/05/2024

कांग्रेस में मचा घमासान, कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीर पर पोती कालिख, जानें पूरा मामला

कांग्रेस में मचा घमासान, कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीर पर पोती कालिख, जानें पूरा मामला
Spread the love

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़क उठे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष से कार्यकर्ता इस कदर नाराज हैं कि उन्होंने उनकी तस्वीरों पर ही अपनी भड़ास निकाल दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीरों पर कालिख पोत दी है। जानकारी लगते ही पार्टी में जमकर हड़कंप मच गया।

मामला पश्चिम बंगाल के कोलकाता का है। यहां विधान भवन के सामने कांग्रेस के कई होर्डिंग्स लगे हैं। इन होर्डिंग्स में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीरें लगी हुई है। रविवार को इन होर्डिंग्स में खड़गे की तस्वीर पर कालिख पोत दी गई। जबकि उसी होर्डिंग्स में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तस्वीर भी है। उनकी तस्वीरों पर किसी भी तरह का कोई निशान नहीं है। मामला सामने आते ही कालिख पुती होर्डिंग्स को हटा दिया गया।

खड़गे से क्यों नाराज हैं कार्यकर्ता ?

दरअसल पश्चिम बंगाल में इंडिया ब्लॉक के घटक दल कांग्रेस और टीएमसी अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। हाल ही में ममता बनर्जी ने कहा था कि केन्द्र में इंडिया ब्लॉक की सरकार बनने पर टीएमसी उसे बाहर से समर्थन देगी। टीएमसी चीफ के बयान पर टिप्पणी करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता। वो भाजपा के साथ जा सकती हैं। इस पर मल्लिकार्जुन खड़गे से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी गठबंधन के साथ हैं। उन्होंने हाल ही में कहा है कि वो सरकार में शामिल होंगे। अधीर रंजन चौधरी फैसला नहीं लेंगे। मैं और आलाकमान फैसला लेंगे। जो इससे सहमत नहीं हैं वो बाहर जाएंगे।

अधीर रंजन चौधरी को लेकर खड़गे के इस बयान से कांग्रेस के कार्यकर्ता खासे नाराज हैं। उनकी ये नाराजगी नेताओं की होर्डिंग्स में लगी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीर पर निकली है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के बीच कार्यकर्ताओं की यह नाराजगी कहीं पार्टी के लिए भारी न पड़ जाए।

Related post

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली…
WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से सर्विस मैसेज पर लगेगा चार्ज; पेमेंट मेथड जरूरी

WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर…

Spread the loveवॉट्सऐप बिजनेस इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से बड़ा बदलाव लागू हो गया है. Meta…
CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही ये आशंका

CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही…

Spread the loveआरंग। क्षेत्र के ग्राम चिखली में महानदी के किनारे दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। उफान मारती…