• 12/10/2022

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का पत्नी करती थी विरोध, फिर पति ने कर दिया ऐसा कांड कि पहुंचा सलाखों के पीछे

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का पत्नी करती थी विरोध, फिर पति ने कर दिया ऐसा कांड कि पहुंचा सलाखों के पीछे
Spread the love

बेंगलुरु के बासनवाड़ी से एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने पत्नी की जान ले ली. 31 वर्षीय महिला की का शव पंखे से लटका मिला. मामले पुलिस में सनसनीखेज का खुलासा किया है.

दरअसल, पूरा मामला बासनवाड़ी इलाके का है. यहां पुलिस को एक महिला का शव पंखे से लटका पाया गया. महिला का नाम चंदा उर्फ सीरु बताया जा रहा है.

पुलिस ने मामले में संदेह पर महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के पूछताछ में पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है. वहीं मामले में पुलिस को तह तक जाने के बाद पता चला कि जिसे पति आत्महत्या बता रहा था. वह आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर था.

पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि आरोपी पति नरेंद्र का कौशल्या नाम की महिला के साथ अवैध संबंध चल रहा था. जिसका उसकी पत्नी ऐतराज करती थी. जिसको लेकर रोजाना दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होता था. जिसके चलते 8 अक्टूबर की शाम को मार पीट करने के बाद पति ने चंदा की गला घोंटकर हत्या कर दी. जिसके बाद शव को पंखे से लटकाकर आरोपी ने इसे पूरी तरह सुसाइड दिखाने की कोशिश की.

वहीं घटना के बाद चेन्नई में रहने वाले परिजनों ने बासनवाड़ी पहुंचकर राममूर्ति पुलिस थाने में आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया. जांच में पुलिस को महिला का शव देखने के बाद पता चला कि उसके साथ कई बार मारपीट की गई थी. महिला के शरीर पर मारपीट के कई निशान देखे.

फिलहाल जिस हत्या को उसका पति सुसाइड बताने की कोशिश कर रहा था, आखिर में उसकी पोल खुल गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया.

Related post

Special Train: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान, चलेंगी 1000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

Special Train: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए…

Spread the loveनई दिल्ली।  दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने…
Pitra Paksha 2026: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष..? जानें प्रतिपदा श्राद्ध की तिथि, मुहूर्त और सर्वपितृ अमावस्या

Pitra Paksha 2026: कब से शुरू हो रहा पितृ…

Spread the lovePitra Paksha 2026। हिंदू पंचांग में पितृ पक्ष का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यह अवधि पूर्वजों के…
CG : तीन दिन मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध, विक्रय करते पाए गए तो होगी कड़ी कार्रवाई…..

CG : तीन दिन मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा…

Spread the loveरायपुर। धार्मिक पर्वों को देखते हुए रायपुर नगर निगम क्षेत्र में तीन निर्धारित तिथियों पर मांस-मटन की बिक्री और…