• 29/10/2024

मोमोज खाने के बाद महिला की मौत; 50 से ज्यादा लोगों की बिगड़ी तबीयत

मोमोज खाने के बाद महिला की मौत; 50 से ज्यादा लोगों की बिगड़ी तबीयत

Follow us on Google News

हैदराबाद के बंजारा हिल्स में सड़क किनारे एक फूड फेस्टिवल में मोमोज खाने से एक महिला की मौत हो गई। अन्य 50 लोगों की तबियत खराब हो गयी है। जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग वीकेंड पर घूमने गए थे। इस दौरान सभी एक स्टाल से मोमोज खाए थे। जिसके बाद उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत है।

इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मोमोज बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया और फूड स्टॉल चलाने वाले बिहार के दौ लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को मालूम चला कि आसपास के इलाकों में भी कम से कम 20 अन्य निवासियों को भी फूड पॉयजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।