• 22/11/2025

₹1 लाख तक सस्ती हुई : Tata की आपकी ये फेवरेट कार, जानिए क्या है नई कीमत

₹1 लाख तक सस्ती हुई : Tata की आपकी ये फेवरेट कार, जानिए क्या है नई कीमत
Spread the love

ata Punch New Price: अगर आप इस महीने कार खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर बिल्कुल आपके लिए है। इस समय टाटा आपकी फेवरेट माइक्रो SUV Tata Punch पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। भारत सरकार द्वारा GST 2.0 स्लैब लागू किए जाने के बाद Tata Punch की एक्स-शोरूम कीमतों में भारी कटौती हुई है। इस कटौती के अनुसार इस कार का बेस मॉडल ₹70,000 और टॉप मॉडल ₹1 लाख रुपए सस्ता हो गया है। डिटेल में जानते हैं कि इन कीमतों के बारे में

इतनी कम हुई हैं कीमतें

भारत सरकार ने 22 सितंबर 2025 से GST 2.0 लागू किया, जिसके बाद से ही टाटा पंच की कीमतें धड़ाम हो गईं। पंच की एक्स-शोरूम कीमत जो पहले ₹6 लाख से ज्यादा थी जो अब घटकर ₹5.50 लाख हो गई है।

फीचर्स और पावर

टाटा पंच भारतीय बाजार में एक बजट-फ्रेंडली 5-सीटर कार के रूप में मौजूद है। इसमें 1.2-लीटर DynaPro टेक्नोलॉजी वाला इंजन दिया है, जो 6,000 rpm पर 87.8 PS की पावर और 3,150-3,350 rpm पर 115 Nm का टॉर्क देता है। इसी के साथ ग्राहकों को मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलता है।

इसकी खासियत है कि टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार की शानदार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। जानकारी के लिए बता दें कि पंच के किसी भी वेरिएंट में सनरूफ नहीं मिलता है।

Related post

डिजिटल लॉकर में भविष्य, क्रेडिट बैंक में जमा होगी पढ़ाई, छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र में केंद्र की बड़ी सौगात

डिजिटल लॉकर में भविष्य, क्रेडिट बैंक में जमा होगी…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छत्तीसगढ़ को मिली सबसे बड़ी सौगातों में से एक-एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी…
छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक, 5 जिलों में नए नशामुक्ति केन्द्र खोले जाएंगे

छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा…

Spread the love00 भारत माता वाहिनी योजना के विस्तार, नशामुक्ति केन्द्रों की मॉनिटरिंग एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने पर…
नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह

नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक…

Spread the love00 नशा मुक्त भारत अभियान-विकसित भारत की पहचान थीम पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम 00 प्रमुख सचिवनिगार ने दिलाई नशामुक्ति…