• 08/02/2023

BREAKING: CG के स्कूल में 4 साल की बच्ची से रेप का मामला, आरोपी कंडक्टर और प्रिंसिपल गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

BREAKING: CG के स्कूल में 4 साल की बच्ची से रेप का मामला, आरोपी कंडक्टर और प्रिंसिपल गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक 4 साल की बच्ची के साथ स्कूल में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और कोई नहीं बल्कि स्कूल बस का कंडक्टर है। इसके साथ ही पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश सांखला को लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए बस कंडक्टर का नाम मुकेश यादव है। बताया जा रहा है कि आरोपी कंडक्टर ने इस घिनौनी वारदात को स्कूल परिसर के भीतर ही अंजाम दिया। इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस जांच में स्कूल के सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल का है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को स्कूल से लौटने के बाद बच्ची रोते हुए मां से दर्द की शिकायत की। जिसके बाद मां बच्ची को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची। तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की। जिसके बाद पूछताछ में बच्ची ने अपने साथ हुए गंदे काम की पुलिस को  जानकारी दी। मामले में पुलिस ने स्कूल के सभी कर्मचारियों की शिनाख्ती कराई। जिसके बाद आरोपी कंडक्टर पुलिस गिरफ्त में आया। स्कूल परिसर के अंदर हुई इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है। इस पूरे मामले को लेकर पालकों और नगर वासियों में भारी रोष है।

 

 

Related post

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की…

Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री क्रेडाई…
विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण…

Spread the loveविदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज…