• 26/03/2024

मातम में बदला होली का जश्न, नदी में नहाने गए 4 युवकों की डूबने से मौत

मातम में बदला होली का जश्न, नदी में नहाने गए 4 युवकों की डूबने से मौत
Spread the love

होली के दिन जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब चार युवकों की डूबने से मौत हो गई. घटना तेलंगाना के कुमुरम भीम आसिफाबाद जिले में हुई. होली का जश्न मनाने के बाद युवक नहाने के लिए वर्धा नदी पर गए थे. तभी चार युवकों की डूबने से मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक होली खेलने के बाद से ही सभी लापता थे, अगली सुबह तलाश पर निकली पुलिस को शव मिले. चारों में से कोई तैरना नहीं जानता था और वे एक के बाद एक डूबते चले गए. मृतकों की उम्र 22 से 25 साल के बीच थी. स्थानीय मछुआरों और तैराकों की मदद से पुलिस ने शव बरामद किए हैं.

शुरुआती जांच के आधार पर ये पता चला है कि वे कथित तौर पर नशे में थे. पुलिस ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है.

Related post

मुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान

मुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान

Spread the loveमुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान जशपुर में सहकारी समितियों के माध्यम से किफायती दरों पर मिल…
मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक

Spread the love0-विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की रायपुर–मुख्य सचिव  विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी…
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल,…

Spread the loveरायपुर--राज्यपाल  रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते…