• 07/05/2022

महंगाई की फिर मार : घरेलू रसोई गैस के दाम में फिर इजाफा, जानिये कितनी हुई कीमत

महंगाई की फिर मार : घरेलू रसोई गैस के दाम में फिर इजाफा, जानिये कितनी हुई कीमत
Spread the love

नई दिल्ली। आम आदमी पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ी है। घरेलू गैस सिलेंडर यानी की LPG के दाम में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा किया गया है। LPG सिलेंडर में की गई यह वृद्ध शनिवार 7 मई 2022 से प्रभावी हो गई है। देश की राजधानी में घरेलू गैस की कीमत बढ़कर 999.50 हो गई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब LPG सिलेंडर के दाम 1098 हो गए हैं। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में हुए चुनाव के बाद पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि शुरु हो गई थी। 22 मार्च को LPG सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी।

इसे भी पढ़ें : दो मंजिला इमारत में आग लगने से 7 की मौत, 11 झुलसे

मार्च में घरेलू एलपीजी की कीमतों में वृद्धि के बाद 1 अप्रैल को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोत्तरी हुई थी। कमर्शियल सिलेंडर के दाम 249 रुपये बढ़ा दिए गए थे। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का दाम बढ़कर 2253 रुपये हो गया था। 1 अप्रैल को की गई बढ़ोत्तरी के ठीक एक महीन बाद 1 मई को फिर से कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 104 रुपये की वृद्धि की गई थी। जिसके बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 2355 रूपये प्रति सिलेंडर हो गया था।

इसे भी पढ़ें : लाउड स्पीकर पर अज़ान मौलिक अधिकार नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

Related post

LPG सस्ता: गृहणियों को चुनावी राहत,  PM मोदी ने गैस सिलेंडर के दाम में कटौती का किया ऐलान, जानें कीमत

LPG सस्ता: गृहणियों को चुनावी राहत, PM मोदी ने…

Spread the loveमहंगाई की मार झेल रही जनता के लिए लोकसभा चुनाव से पहले थोड़ी सी राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री…
Modi Cabinet Decision: मोदी सरकार का दिवाली पर बड़ा तोहफा, रेलवे कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान, सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल

Modi Cabinet Decision: मोदी सरकार का दिवाली पर बड़ा…

Spread the love मोदी सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिवाली पर बड़ा गिफ्ट देने का ऐलान किया है. मोदी कैबिनेट ने…
LPG cylinder price: आज से 100 रुपए सस्ती हुई रसोई गैस, जानिए अपने शहर का रेट

LPG cylinder price: आज से 100 रुपए सस्ती हुई…

Spread the loveनई दिल्ली: सितंबर महीने के पहले दिन ही महंगाई से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है.…