• 23/05/2022

7 साल की बच्ची के साथ 12 साल के बच्चे ने किया दुष्कर्म

7 साल की बच्ची के साथ 12 साल के बच्चे ने किया दुष्कर्म
Spread the love

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने का आरोप किसी युवा पर नहीं बल्कि 12 साल के एक बच्चे के ऊपर है। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बच्चे को पकड़ लिया है।

मामला रविवार का है, बताया जा रहा है कि देवनगर में रविवार को एक बच्ची आम तोड़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाले एक 12 वर्षीय बच्चा उसे आम देने का लालच देकर अपने घर के पीछे मवेशी बांधने वाली जगह पर ले गया और वहां उसके साथ उसने दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़ें : तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स, कहर से बचने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवायजरी

घटना के बाद बच्ची लहूलुहान हालत में रोते हुए घर पहुंची। बच्ची को खून से लथपथ देखकर परिवार वाले घबरा गए। पूछताछ के बाद सारा मामला परिवार वालों के सामने आया। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उधर पुलिस ने मामले में आरोपी बच्चे को पकड़ लिया है।

इसे भी पढ़ें : क्लास में सवाल पूछना नहीं आया रास तो एग्जाम में लगा दिया अब्सेंट, छात्रा ने पुलिस में की शिकायत

Related post

राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, भेजी सवालों की लिस्ट, ये है मामला

राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, भेजी…

Spread the loveराहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजा है। सूत्रों के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी…
परिवार में भी नहीं सुरक्षित बच्चियां, चचेरे दादा ने किया 7 वर्षीय मासूम के साथ रेप

परिवार में भी नहीं सुरक्षित बच्चियां, चचेरे दादा ने…

Spread the loveदेश में छोटी बच्चियों और महिलाओं के प्रति हो रहे यौन हिंसा के अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं।…
BREAKING : बीजेपी ने मोहन मरकाम के खिलाफ कांकेर के सभी थानों में की शिकायत, करी मांग पीसीसी अध्यक्ष के ऊपर दर्ज हो पॉक्सो एक्ट का अपराध

BREAKING : बीजेपी ने मोहन मरकाम के खिलाफ कांकेर…

Spread the loveरायपुर। बीजेपी ने भानुप्रतापपुर से अपने प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कांग्रेस ने…