• 01/06/2022

मिशन 2023 के लिए कांग्रेस का यह है 50-50 फार्मूला, नवसंकल्प शिविर में मंथन जारी

मिशन 2023 के लिए कांग्रेस का यह है 50-50 फार्मूला, नवसंकल्प शिविर में मंथन जारी
Spread the love

रायपुर। सत्ता की बाट जोह रहे 50 से कम उम्र के नेताओं के अच्छे दिन आने वाले हैं । 50-50 फार्मूले के तहत 50 से कम उम्र वाले नेताओं और 50 से ज्यादा उम्र वाले नेताओं की बराबर की भागीदारी होगी। मिशन 2023 के लिए पार्टी जयपुर चिंतन शिविर से निकले इसी फार्मूले को आधार बनाकर टिकट बांटेगी। आज से राजधानी रायपुर में शुरु हो रहे दो दिवसीय नव संकल्प शिविर में शामिल होने पहुंचे प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि  50 प्लस फार्मूला को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें कोई दुविधा नहीं है, हमारे बहुत सारे प्रतिभाशाली नौजवान जगह लेने तैयार हैं। 50 फीसदी ही तो है कोई 100 परसेंट तो नहीं लाया जा रहा है। इसलिए किसी को घबराने और चिंतित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि उदयपुर में जो चिंतन शिविर हुआ था, उसमें बहुत से निर्णय लिए गए थे। उसको जमीनी स्तर पर कैसे लागू किया जाए उसके बारे में आज चर्चा होगी।

वहीं पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने 50-50 फार्मूले को लेकर कहा कि जो युवा है उन को आगे बढ़ाया जाएगा। एक परिवार से एक व्यक्ति को ही टिकट दिया जाएगा। 50 साल के नीचे के 50 प्रतिशत लोगों को मौका दिया जाएगा। 50 साल के उपर के 50 फीसदी लोगों को भी मौका दिया जाएगा। युवा और अनुभवी दोनो को साथ लेकर बढ़ेंगे।

इसके साथ ही मोहन मरकाम ने कहा कि आज कांग्रेस का शिविर आयोजित किया जा रहा है। उदयपुर में जो संकल्प लिए हैं उसको राज्य में कैसे लागू करना है इसे लेकर 2 दिनों तक विस्तृत चर्चा होगी। इस संकल्प को छत्तीसगढ़ में लागू करेंगे। नई ऊर्जा और कलेवर के साथ कांग्रेस आगे बढ़ रही है। फिर से कांग्रेस 2022 में भारत जोड़ो अभियान चलाएगी। हर जिलों के संकल्प शिविर होंगे। 75 किलोमीटर की पदयात्रा होगी। 2023 में छत्तीसगढ़ में सरकार कैसे बने उन रणनीतियो पर आगे बढ़ेंगे।

मोहन मरकाम ने मोदी सरकार के 8 पूरे होने पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने बड़े- बड़े दावे किए। लोगों को रोजगार देने की बात कही थी, दे नहीं पाए। देश की जनता महंगाई से परेशान है। जो जश्न मना रहे हैं उनको पश्चाताप करना चाहिए।

आपको बता दें राजस्थान के उदयपुर में हुए चिंतन शिविर के बाद अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मिशन 2023 को लेकर राजधानी रायपुर में नव संकल्प शिविर का आयोजन किया है। दो दिवसीय इस शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिवद्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, पीसीसी के सभी पदाधिकारी, विधायक, सांसद, जिला अध्यक्ष शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें : अयोध्या : राम मंदिर के गर्भगृह की CM योगी ने रखी पहली शिला, कहा- 500 साल की तड़पन होगी दूर

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की सभी 69 और राजस्थान की 54 सीटों पर नाम किया तय, ये हैं संभावित प्रत्याशी

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की सभी 69 और राजस्थान की…

Spread the loveबीजेपी केन्द्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ की बाकी बची 69 सीटों और राजस्थान की 54 सीटों पर उम्मीदवारों के…
बड़ी खबर: सिंंहदेव ने दिए पार्टी छोड़ने के संकेत, कही ये बड़ी बात, देखिए VIDEO

बड़ी खबर: सिंंहदेव ने दिए पार्टी छोड़ने के संकेत,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजनीति में खलबली मचाने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और…