• 12/10/2022

CM भूपेश और रमन सिंह के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग, पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री को बताया ‘चार्जशीटेड मुखिया’

CM भूपेश और रमन सिंह के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग, पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री को बताया ‘चार्जशीटेड मुखिया’
Spread the love

छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई के बाद प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बीच ट्विटर वार शुरू हो गया है. बीते रोज से रोजाना दोनों दिग्गज नेताओं के बीच ट्विटर जंग छिड़ी हुए. एक-दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं.

अभी-अभी सीएम भूपेश बघेल के बयान पर डॉ रमन सिंह ने पलटवार किया है. रमन सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि “चार्जशीटेड मुखिया” ने दिल्ली का ATM बनकर CM का मतलब जो “कलेक्टिंग माफिया” समझ लिया है. उन्होंने आगे कहा कि  “उन्हें सनद रहे- छत्तीसगढ़वासियों के सम्मान और मेहनत का पैसा लूटने नहीं देंगे”

वहीं रमन सिंह ने दूसरा ट्वीट करते हुए कहा कि “और हां! कोयला घोटाला में “सूर्या” की किरणें जो आपके के घर को रोशन कर रहीं हैं, वो डायरी और व्हाटसएप चैट भी जरा सार्वजनिक हो जाये तो उस ATM का पैसा कहां-कहां, कैसे-कैसे पहुंचा? वो भी जनता अच्छी तरह जान जाए” उन्होंने भूपेश बघेल पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि “कोयले से भी काला है जिसका दामन, जनता दहन करेगी वो भ्रष्टाचार का रावण”.

बता दें कि उनकी कार्रवाई के बाद बीजेपी और कांग्रेस में सियासी वार छोड़ गया है. बुधवार की देर रात सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करके बीजेपी और बिना नाम लिए रमन सिंह पर बड़ा निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि  “भ्रष्टाचार के अंतरराष्ट्रीय पितामह” को लगता है कि मार्गदर्शक मंडल में हुई “वाइल्ड कार्ड एंट्री” से बाहर आने के लिए छत्तीसगढ़ को बदनाम करेंगे, ये नहीं चलेगा.

गौरतलब है कि मंगलवार को पूरे प्रदेश में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की थी. जिसमें सीएम के कई करीबी और बड़े कोयला कारोबारी शामिल थे. इस कार्रवाई में ईडी ने 4 करोड़ कैस और बेहिसाब ज्वेलरी और सोना जब्त किया है.

Related post

Aaj Ka Panchang 23 June 2026: आज महेश नवमी पर बन रहा है रवि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 23 June 2026: आज महेश नवमी…

Spread the loveAaj Ka Panchang 23 June 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 23 जून 2026, मंगलवार का दिन है. आज ज्येष्ठ…
Aaj Ka Rashifal : आज 23 जून को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 23 जून को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 23 2026-  आज 23 जून के दिन मंगलवार है। आज मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा…
भोरमदेव शक्कर कारखाना ने शत-प्रतिशत भुगतान कर नया कीर्तिमान स्थापित किया

भोरमदेव शक्कर कारखाना ने शत-प्रतिशत भुगतान कर नया कीर्तिमान…

Spread the loveरायपुर। गन्ना किसानों के लिए सबसे बड़ी चिंता अक्सर समय पर भुगतान की होती है, लेकिन कबीरधाम जिले का…