• 12/10/2022

CM भूपेश बघेल का BJP पर निशाना, ‘पनामा’ को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘भ्रष्टाचार के अंतर्राष्ट्रीय पितामह’ छत्तीसगढ़ को कर रहे बदनाम

CM भूपेश बघेल का BJP पर निशाना, ‘पनामा’ को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘भ्रष्टाचार के अंतर्राष्ट्रीय पितामह’ छत्तीसगढ़ को कर रहे बदनाम
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एडी की कार्रवाई के बाद पूरे प्रदेश की सियासत गरमा गई है. यहां पक्ष और विपक्ष की तो बात छोड़िए, मुख्यमंत्री और पूर्व सीएम आमने-सामने हो गए हैं. जहां एक तरफ  बीजेपी कांग्रेस और भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोल रही है. वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बीजेपी के आरोपों पर पलटवार कर रहे हैं.

सीएम भूपेश बघेल ने एक बार फिर ट्वीट कर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए ट्वीट कर लेते हुए कहा कि  “भ्रष्टाचार के अंतरराष्ट्रीय पितामह” को लगता है कि मार्गदर्शक मंडल में हुई “वाइल्ड कार्ड एंट्री” से बाहर आने के लिए छत्तीसगढ़ को बदनाम करेंगे, ये नहीं चलेगा”.

मुख्यमंत्री ने उन आरोपों पर पलटवार किया है, जिसमें जिसमें पूर्व सीएम रमन सिंह ने भूपेश बघेल को कांग्रेस का एटीएम बताया था. भूपेश बघेल ने कहा कि कौन किसका ATM है, इसका प्रमाण तो देना ही पड़ेगा.

इतना ही नहीं एक बार फिर पनामा का जिन्न बोतल से बाहर आ गया है. भूपेश बघेल ने कहा कि “पनामा के खाते में दर्ज है जिनका नाम, वो फिर करने लगे छत्तीसगढ़ को बदनाम.” उन्होंने आगे कहा कि वैसे नान की डायरी में नागपुर से लखनऊ तक का ज़िक्र है वो किस Swipe Machine से हस्तांतरित हुए थे, प्रदेश की जनता जानना चाह रही है.

Related post

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण…

Spread the loveधमतरी की बेटी ने कौशल विकास के दम पर रची सफलता की नई इबारत, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगी…
छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम

छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम…

Spread the loveराष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर…
मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’…

Spread the loveकार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय कार्टून…