• 05/06/2022

घर में 5 लोगों के शव फांसी पर लटकते मिले, इस वजह से खत्म हुआ परिवार

घर में 5 लोगों के शव फांसी पर लटकते मिले, इस वजह से खत्म हुआ परिवार
Spread the love

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूरे परिवार द्वारा सामूहिक आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी की वजह बताई जा रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामला विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण गांव का है। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय मनोज झा, 38 वर्षीय सुंदर मणि, 65 वर्षीय सीता देवी, 10 वर्षीय सत्यम और 7 साल के शिवम के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक मनोज झा अपनी पत्नी, मां और दो बच्चों के रहता था। घटना के दौरान मनोज की बड़ी बेटी अपने पति के साथ मायके में ही थी।

उसके मुताबिक वो रात में पति के साथ दूसरे कमरे में सोई हुई थी, सुबह जब उठी तो देखा कि बाजू वाले कमरे में, मां-पिता, दोनों भाई और दादी का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था और दरवाजा खुला हुआ था। घटना की जानकारी लगते ही पास-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शव को फांसी के फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी की वजह सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृतक ने बेटी की शादी के लिए कर्जा लिया था। कर्ज पटाने को लेकर वह काफी दबाव में रहता था।

इसे भी पढ़ें : हसदेव अरण्य में जंगल कटाई और कोल खनन का विरोध करने वालों को सीएम भूपेश का जवाब – पहले अपने घर की बिजली बंद करो.. फिर लड़ो

Related post

बदमाशों का खूनी तांडव: आधा दर्जन जगहों पर बरसाई गोलियां, 1 की मौत 8 घायल, केंद्रीय मंत्री बोले- CM दें इस्तीफा

बदमाशों का खूनी तांडव: आधा दर्जन जगहों पर बरसाई…

Spread the loveबिहार के बेगूसराय में अपराधियों का कहर देखने को मिल रहा है. जिले में हड़कंप उस वक्त मच गया,…
सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पूछा ‘क्या मैं कूद जाऊं’, लोगों ने कहा- यस, यस मर जाओ, फिर लगा दी छलांग

सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पूछा ‘क्या…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां असिस्टेंट सेल टैक्स…
नीतीश ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले – भाजपा ने हमेशा धोखा दिया

नीतीश ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा,…

Spread the loveबिहार में आखिरकार नीतीश कुमार ने एक बार फिर अपना पाला बदल लिया है। इसके साथ ही जेडीयू और…