• 05/06/2022

पैगंबर पर विवादित टिप्पणी : बीजेपी ने नुपूर शर्मा को किया सस्पेंड, नवीन जिंदल को भी निकाला

पैगंबर पर विवादित टिप्पणी : बीजेपी ने नुपूर शर्मा को किया सस्पेंड, नवीन जिंदल को भी निकाला

Follow us on Google News

नई दिल्ली। कानपुर हिंसा के बाद आखिरकार बीजेपी ने विवादित बयानों से अपना पल्ला झाड़ लिया है। इसके साथ ही पार्टी ने विवादित बयान और ट्वीट करने वाले नेताओं से किनारा करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई भी की है। टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने के मामले में बीजेपी ने पार्टी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की है। पार्टी ने नूपुर शर्मा को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं।

वहीं इस मामले में विवादित ट्वीट करने वाले दिल्ली बीजेपी के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि नवीन कुमार जिंदल ने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सद्भावना भड़काने वाले विचार प्रकट किए जो कि पार्टी के मूल विचार के विपरीत है।

इसे भी पढ़ें : हसदेव अरण्य में जंगल कटाई और कोल खनन का विरोध करने वालों को सीएम भूपेश का जवाब – पहले अपने घर की बिजली बंद करो.. फिर लड़ो

वहीं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बीजेपी का ऐसा कोई भी विचार स्वीकृत नहीं है जो किसी भी धर्म संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाए। पार्टी ऐसे किसी विचार को न ही प्रोत्साहित करती है और न ही मानती है।

नुपूर शर्मा के विवादित बयान को लेकर देश भर के मुस्लिम संप्रदाय में आक्रोश का माहौल है। शुक्रवार को विवादित बयान के विरोध में कानपुर में जुलूस निकाला गया था, जो कि हिंसक हो गया था। जबरदस्ती दुकान बंद कराने के दौरान जुलूस में मौजूद युवकों ने तोड़फोड़ शुरु कर दिया। इसी बीच भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद दोनों समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। इस घटना में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे।

इसे भी पढ़ें : घर में 5 लोगों के शव फांसी पर लटकते मिले, इस वजह से खत्म हुआ परिवार