• 17/10/2022

बड़ी खबर : कोरोना की नई लहर की भारत में दस्तक! कोहराम मचाने आ रहा नया सब वैरिएंट, जारी हुई चेतावनी

बड़ी खबर : कोरोना की नई लहर की भारत में दस्तक! कोहराम मचाने आ रहा नया सब वैरिएंट, जारी हुई चेतावनी
Spread the love

देश में एक बार फिर कोरोना की नई लहर दस्तक दे सकती है। हाल ही में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ने सबकी चिंताई बढ़ा दी है। यह नया वैरिएंट ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट BA.5.1.7 है। यह वायरस काफी तेजी से फैलता है। भारत में BF.7 सब-वैरिएंट के पहले मामले का पता लगा है। गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर ने इसका पता लगाया है।

चीन में फिर से कोविड-19 के मामलों में तेजी का कारण इन्हीं दोनों वैरिएंट को ही बताया जा रहा है। ओमिक्रॉन के ये दोनों सब-वैरिएंट बीए.5.1.7 और बीएफ.7 अत्यधिक संक्रामक माना जा रहा है। ओमिक्रॉन का ये वैरिएंट दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है। इसे लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी जारी की है।

इस वैरिएंट के बारे में बताया जा रहा है ओ’मिक्रॉन स्पॉन’ नाम का यह नया वेरिएंट है। इसे बीए.5.1.7 और बीएफ 7 नाम दिया गया है। यह सबसे पहले चीन में पाया गया। इसके बाद यूरोपियन देश जर्मनी, फ्रांस और यूके में इस वैरिएंट के 15 से 25 फीसदी मामले पाए गए हैं।

कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि यह वैरिएंट वैक्सीन लगवा चुके लोगों को भी संक्रमित कर सकता है। पहले के वैरिएंट की अपेक्षा इस वैरिएंट में जोखिम ज्यादा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस वैरिएंट से कोरोना की नई लहर आऩे की संभावना बढ़ सकती है। कहीं पर भी प्रतिबंध नहीं है और मास्क भी नहीं लगाए जा रहे हैं। भीड़-भाड़ और आबादी के लिहाज से भारत में इसे फैलने में महज 3 से 4 सप्ताह का समय लग सकता है।

एक्सपर्ट्स ने मास्क लगाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि मास्क लगाना छोड़ना नहीं चाहिए और अगर लक्षण नजर आते है तों तुरंत आइसोलेट हो जाना चाहिए। एक्सपर्ट का कहना है कि कोविड के नए वैरिएंट से घबराना नहीं है। हमें सावधान रहना है। भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। हाथों को समय-समय पर साबुन से अच्छी तरह से धोते रहें। मास्क पहन कर ही घर के बाहर निकलें।

इसे भी पढ़ें : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर हमला, बीते रोज मिली थी रेप की धमकी 

Related post

Corona बढ़ाने लगा टेंशन, यहां राज्यपाल हुए संक्रमित, टेस्टिंग किया अनिवार्य

Corona बढ़ाने लगा टेंशन, यहां राज्यपाल हुए संक्रमित, टेस्टिंग…

Spread the loveदेश में एक बार फिर कोरोना (Corona) डराने लगा है। नए वैरिएंट JN.1 देश के कई राज्यों में पहुंच…
CG के छात्रावासों में कोरोना का कहर, इन दो जिलों में 35 छात्र-छात्राएं संक्रमित, मचा हड़कंप

CG के छात्रावासों में कोरोना का कहर, इन दो…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश के बीजापुर और सूरजपुर जिले में…
Corona Guide Line: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की कोरोना गाइडलाइन, कलेक्टरों को पत्र लिख दी ये हिदायत, मास्क को लेकर ये कहा…

Corona Guide Line: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की कोरोना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में भी कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से तेजी से अपने पांव पसार रहा है। कोरोना के…