• 20/10/2022

ATS ने मुंबई से 4 PFI के सदस्यों को किया गिरफ्तार, बड़ी साजिश रचने के लिए चल रही थी बैठक

ATS ने मुंबई से 4 PFI के सदस्यों को किया गिरफ्तार, बड़ी साजिश रचने के लिए चल रही थी बैठक
Spread the love

महाराष्ट्र में एक बार फिर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर बड़ी कार्रवाई हुई है. यहां महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने गुरुवार को PFI के 4 और सदस्यों को मुबंई के पास पनवेल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. ये सभी पनवेल में बड़ी साजिश रचने के लिए एक बैठक कर रहे थे.

दरअसल, एटीएस ने पनवेल में PFI की एक बैठक की सूचना मिली थी. जिसके बाद ATS ने पीएफआई पनवेल के सचिव और दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया.

जानकारी के अनुसार ATS की टीम को पनवेल इलाके में प्रतिबंधित संगठन PFI की गोपनीय गतिविधियों की जानकारी मिली थी. इसी आधार पर ATS की टीम ने पनवेल इलाके में छापा मारकर गिरफ्तार किया.

बता दें कि ATS ने इससे पहले PFI के 22 सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जिनकी जांच जारी है. एटीएस ने 4 सदस्यों को पीएफआई की गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया. ATS ने PFI के सदस्यों के खिलाफ 22 सितम्बर को चार प्राथमिकी दर्ज की.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले महीने PFI पर 5 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है. पिछले महीने PFI के 250 से अधिक सदस्य और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था. NIA ने कई राज्यों में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया था.

Related post

ED BREAKING : IAS अधिकारी और कारोबारियों के यहां नगदी से भरी मिली आलमारी, 6.5 करोड़ कैश, सोना और जेवरात, ED ने दी आधिकारिक जानकारी

ED BREAKING : IAS अधिकारी और कारोबारियों के यहां…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापे में अब तक 6.5 करोड़ से ज्यादा की रकम, सोना…
ED Raid : ED की कार्रवाई जारी, यहां 25 ठिकानों पर की छापामारी

ED Raid : ED की कार्रवाई जारी, यहां 25…

Spread the loveनई दिल्ली। दिल्ली सरकार की शराब नीति के मामले में ED ने शुक्रवार को फिर से छापामार कार्रवाई की…
कौन है सूर्यकांत तिवारी जिसके ठिकानों पर IT के बाद ED की रेड पड़ी ? इस वजह से रहा है चर्चा में

कौन है सूर्यकांत तिवारी जिसके ठिकानों पर IT के…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में लगातार केन्द्रीय एजेंसियों की छापामार कार्रवाई के बाद एक नाम चर्चा में है। वो नाम चर्चित कोयला…