• 26/10/2022

छत्तीसगढ़ में भयावह हुआ डेंगू का डंक, राजधानी में एक ही दिन में मिले 49 नए मरीज

छत्तीसगढ़ में भयावह हुआ डेंगू का डंक, राजधानी में एक ही दिन में मिले 49 नए मरीज
Spread the love

छत्तीसगढ़ में डेंगू का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है. एक बार फिर प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. मंगलवार शाम तक राजधानी रायपुर में डेंगू के 49 नए मामले सामने आए हैं. जिनमें से 30 मरीज शहर के ही हैं. जबकि 19 मरीज आसपास के गांवों के बताए जा रहे हैं.

दरअसल, दिवाली बाद बुखार से पीड़ित सैकड़ों लोगों की जांच हुई. इस दौरान चौंकाने वाली रिपोर्ट आई, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. राजधानी में 49 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई. बताया जा रहा है डेंगू के तीन मरीज तो गुढ़ियारी और शिवानंद नगर इलाके में ही मिले हैं. बाकी शहर भर से मरीजों की पुष्टि हुई है.

रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने कहा कि स्थिति को नियंत्रण में करने की स्वास्थ्य विभाग की टीम काम कर रही है. अचानक इतने केस क्यों हुए उसकी जांच कर वजह तलाशा जाएगा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमें प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही हैं.

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर की नौकरी, होंगे कई अहम खुलासे

रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके…
आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…