• 04/11/2022

BIG ACCIDENT : बस और कार की आमने-सामने की टक्कर, दर्दनाक हादसे में 11 की मौत, 1 घायल

BIG ACCIDENT : बस और कार की आमने-सामने की टक्कर, दर्दनाक हादसे में 11 की मौत, 1 घायल
Spread the love

मध्य प्रदेश के बैतूल में बस और कार के बीच में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल 1 व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसा बैतूल जिला मुख्यालय से तकरीबन 36 किलोमीटर दूर भैसदेही रोड पर हुआ है। पुलिस के मुताबिक मृतक सभी मजदूर थे और महाराष्ट्र के अमरावती से वापस अपने घर लौट रहे थे। तकरीबन दो के आसपास बस और कार के बीच आमने सामcOdने की टक्कर हो गई।

हादसे में 11 की मौत हो गई। जिसमें 6 पुरुष, 3 महिलाएं, 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा इतना भयानक था कि शव को निकालने के लिए पुलिस को गैस कटर की मदद लेनी पड़ी। जिसके बाद सभी के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि चालक को नींद आऩे के बाद एसयूवी बस से टकरा गई।

इसे भी पढ़ें : क्या टीम इंडिया के ऊपर होगा एक्शन? T20 World Cup में लगा ये गंभीर आरोप, उठने लगे सवाल 

इसे भी पढ़ें : देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह में न हों कन्फ्यूज, जानिए कब है और कैसे करें पूजन

Related post

चेकिंग के नाम पर स्टूडेंट के उतरवाए कपड़े, शिकायत करने पर प्रिंसिपल ने जड़ा थप्पड़!

चेकिंग के नाम पर स्टूडेंट के उतरवाए कपड़े, शिकायत…

Spread the loveमध्यप्रदेश के इंदौर से हैरान कर देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां स्कूल में चेकिंग के…
ड्राइवर को आई झपकी! डिवाइडर को तोड़ते ट्रक से जा भिड़ी बस , चार की मौत 30 गंभीर रूप से घायल

ड्राइवर को आई झपकी! डिवाइडर को तोड़ते ट्रक से…

Spread the loveकन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की सुबह आलू लदे ट्रक और स्लीपर बस की आमने-सामने भिड़ंत हो…
पसंद नहीं आई दूल्हे की शक्ल, मंडप में दुल्हन ने सात फेरे लेने से किया इनकार

पसंद नहीं आई दूल्हे की शक्ल, मंडप में दुल्हन…

Spread the loveमध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जहां वरमाला के समय दूल्हे का चेहरा पसंद…