• 12/11/2022

चलती BMW कार बनी आग का गोला, भीषण आग लगने से जलकर हुई खाक, देखें घटना का लाइव VIDEO

चलती BMW कार बनी आग का गोला, भीषण आग लगने से जलकर हुई खाक, देखें घटना का लाइव VIDEO
Spread the love

मुंबई के लोखंडवाला सर्कल में अंधेरी के पास बीच सड़क पर एक BMW कार में आग लग गई. धूं-धूं कर जलते इस वाहन को देखेने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कार को आग की लपटों के बीच देखा जा सकता है.

आग लगने के कुछ ही देर में कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. लोग भागते नजर आए. हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला. कार के आस पास किसी को भटकने नहीं दिया. घटना के वक्त सड़क पर जाम लग गया है.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच रोड पर ही कार में आग लग गई. जिससे कार तेजी से धूं-धूकर जलने लगी. इतना ही नहीं, आग के दौरान कार में एक जोरदार ब्लास्ट भी हो गया.

Related post

CG – बेटी की शादी के लिए पिता ने लिया था लोन, खाते में आते ही ठग ने बिछाया ऐसा जाल कि उड़ गई पूरी रकम…

CG – बेटी की शादी के लिए पिता ने…

Spread the loveबिलासपुर। बेटी की शादी के लिए लोन लेने बैंक पहुंचे पिता को एक ठग ने हमदर्दी का झांसा देकर…
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन….

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा…

Spread the loveरायपुर: डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर…
रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण….

रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री…

Spread the loveरायगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास…