• 12/11/2022

शव लेकर श्मशान पहुंचे लोगों ने किया कुछ ऐसा काम कि मधुमक्खियों ने बोला हमला, 30 घायल

शव लेकर श्मशान पहुंचे लोगों ने किया कुछ ऐसा काम कि मधुमक्खियों ने बोला हमला, 30 घायल
Spread the love

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के एक श्मशान घाट में मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया. इस हमले में करीब 30 लोग घायल हो गए हैं. सभी को नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.

दरअसल, पूरा मामला बालसमुद पुलिस चौकी क्षेत्र का है. जहां पानवा ग्राम पंचायत के हल्दीपुरा के निवासी एक व्यक्ति की मृत्यु पर शव यात्रा लेकर ग्रामीण श्मशान घाट पहुंचे थे. इसी दौरान आतिशबाजी किए जाने पर उसके धुएं से भड़की मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोल दिया.

पानवा सरपंच गुलालिया भाबर ने बताया कि एक बुजुर्ग मोहनसिंग धनजी की शुक्रवार रात को मौत हो गई थी. परंपरा के अनुसार आदिवासी वाद्य यंत्रों के साथ शनिवार दोपहर करीब 2 बजे यात्रा घाट जा रही थी. इस दौरान आतिशबाजी के धुएं और पटाखों के शोर से मधुमखियां भड़क गईं और लोगों पर हमला कर दिया. भीड़ में अफरा-तफरी मची और लोग इधर उधर भागने लगे.

बता दें कि सभी लोगों को बालसमुद व राजपुर की 2 एंबुलेंस से जुलवानिया अस्पताल भेजा गया. स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कदम ने बताया कि सभी 30 लोगों का प्राथमिक उपचार किया है. पीड़ित यहां रुके नहीं उपचार लेकर चले गए हैं.

Related post

पसंद नहीं आई दूल्हे की शक्ल, मंडप में दुल्हन ने सात फेरे लेने से किया इनकार

पसंद नहीं आई दूल्हे की शक्ल, मंडप में दुल्हन…

Spread the loveमध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जहां वरमाला के समय दूल्हे का चेहरा पसंद…
34 साल की शीला ने 80 साल के बुजुर्ग से रचाई शादी, इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार का सिलसिला

34 साल की शीला ने 80 साल के बुजुर्ग…

Spread the loveमध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले का सुसनेर क्षेत्र इन दिनों सुर्खियों में है, वजह है यहां रहने वाले बालूराम की…
जीवित रहते छपवा दिए तेरहवीं के कार्ड, शोक पत्र की जगह लिखवाया विस्मरण पत्र..जानिए क्या है पूरा मामला

जीवित रहते छपवा दिए तेरहवीं के कार्ड, शोक पत्र…

Spread the loveमध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें जीते जी एक रिटायर्ड शिक्षक अपनी…