• 15/11/2022

Gujarat Election 2022: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची; खड़गे, सोनिया, राहुल, प्रियंका समेत CM भूपेश टॉप 10 में शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट…

Gujarat Election 2022: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची; खड़गे, सोनिया, राहुल, प्रियंका समेत CM भूपेश टॉप 10 में शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट…
Spread the love

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है.

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को टॉप 10 में जगह मिली है. सीएम बघेल को इस सूची में छठवें नंबर स्थान मिला है.

कांग्रेस द्वारा इस सूची में CM अशोक गहलोत 5वें, भूपेश बघेल 6वें नंबर हैं. साथ ही एमपी के पूर्व सीएम एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व सीएम कमलनाथ, सचिन पायलट, जिग्नेश मेवाणी और कन्हैया कुमार का नाम शामिल है.

बता दें कि गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होगा. इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है. अब 17 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. दूसरे चरण में 93 सीटों पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. गुजरात की सभी 182 सीटों पर एक साथ मतों की गणना 8 दिसंबर को की जाएगी.

Related post

VIDEO : CM की सभा में सांड का उपद्रव, बोले- BJP ने डिस्टर्ब करने के लिए भेजा

VIDEO : CM की सभा में सांड का उपद्रव,…

Spread the love गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की एक जनसभा में उस वक्त बवाल हो गया जब एक सांड…
गुजरात चुनाव में ‘श्रद्धा हत्याकांड’ की एंट्री, असम के CM ने कहा- मोदी को जिताओ, वर्ना हर शहर में आफताब होगा

गुजरात चुनाव में ‘श्रद्धा हत्याकांड’ की एंट्री, असम के…

Spread the loveगुजरात में इन दिनों चुनाव प्रचार-प्रसार जोरों पर है. बीजेपी ने इस चुनाव में अपने बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं को…
एक-एक रूपए के 10 हजार सिक्के लेकर पर्चा भरने पहुंचा प्रत्याशी, शख्स ने किया इतना बड़ा दावा कि सभी हैरान…

एक-एक रूपए के 10 हजार सिक्के लेकर पर्चा भरने…

Spread the loveगुजरात में विधानसभा चुनाव हैं और चुनाव के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. इसी बीच गांधीनगर में…