• 29/11/2022

VIDEO : CM की सभा में सांड का उपद्रव, बोले- BJP ने डिस्टर्ब करने के लिए भेजा

VIDEO : CM की सभा में सांड का उपद्रव, बोले- BJP ने डिस्टर्ब करने के लिए भेजा
Spread the love

गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की एक जनसभा में उस वक्त बवाल हो गया जब एक सांड अंदर घुस आया। सांड के घुसने से सभा में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। भाषण दे रहे कांग्रेस नेता ने इसका ठीकरा बीजेपी के सर पर फोड़ा और कहा कि बीजेपी डिस्टर्ब करने के लिए ऐसी हरकतें करती है।

जिस दौरान यह वाक्या घटित हुआ उस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री औऱ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत मेहसाणा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक सांड अंदर घुस आया, जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। गहलोत ने सांड के उपद्रव तंज कसते हुए कहा कि मैं बचपन से देख रहा हूं जब कभी भी कांग्रेस की मीटिंग होती है तो भाजपा उसे डिस्टर्ब करने के लिए इसी तरह इंसानों और गाय व सांडों को छोड़ देती है। यह कोई नई बात नहीं है। इस दौरान उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील की।

आपको बता दें गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 89 सीटों पर 1 दिसंबर को मतदान होना है। चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार 29 नवंबर को शाम 5 बजे थम जाएगा। वहीं दूसरे चरण के लिए मतदान 5 दिसंबर को होगा। जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

देखिए वीडियो

इसे भी पढ़ें : गुजरात चुनाव में कांग्रेस ने फिर किया ‘सेल्फ गोल’, मोदी पर बयान देकर फंसी पार्टी, चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत

Related post

चुनाव नतीजों के सबक और कारपोरेट चीयरलीडर्स का कोहराम

चुनाव नतीजों के सबक और कारपोरेट चीयरलीडर्स का कोहराम

Spread the love(आलेख : बादल सरोज) यह मार्केटिंग और चीयर लीडर्स – चीखाओं – का काल है। उन्ही के हाथ में…
गुजरात चुनाव में कांग्रेस ने फिर किया ‘सेल्फ गोल’, मोदी पर बयान देकर फंसी पार्टी, चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत

गुजरात चुनाव में कांग्रेस ने फिर किया ‘सेल्फ गोल’,…

Spread the loveगुजरात चुनाव में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र औऱ अमित शाह पार्टी के…
गुजरात चुनाव में ‘श्रद्धा हत्याकांड’ की एंट्री, असम के CM ने कहा- मोदी को जिताओ, वर्ना हर शहर में आफताब होगा

गुजरात चुनाव में ‘श्रद्धा हत्याकांड’ की एंट्री, असम के…

Spread the loveगुजरात में इन दिनों चुनाव प्रचार-प्रसार जोरों पर है. बीजेपी ने इस चुनाव में अपने बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं को…