• 17/11/2022

‘थप्पड़ मार’ खेल में चली गई 17 साल के बच्चे की जान, 3 दोस्तों पर मामला दर्ज

‘थप्पड़ मार’ खेल में चली गई 17 साल के बच्चे की जान, 3 दोस्तों पर मामला दर्ज
Spread the love

आपस में मारपीट का खेल खेलना कभी-कभी बहुत भारी पड़ जाता है. ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सटे गाजियाबाद से सामने आया है. यहां खेल-खेल में एक लड़के की जान चली गई. फिलहाल मामले में पुलिस ने एक बच्चे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है.

इसे भी पढ़ें: CG के इस जिले में आंदोलन के मूड में 6 पंचायत के ग्रामीण, जानिए क्या है बड़ी वजह… 

दरअसल, पूरा मामला जिले के विजयनगर इलाके के कृष्णानगर बाबू 20 फुटा रोड की है. यहां एक लड़के की खेल-खेल में जान चली गई. बताया जा रहा है कि 17 साल के केशव की ‘थप्पड़ मार खेल’ खेलने के दौरान मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, घर से कुछ दूरी पर केशव और उसके दोस्त एक दूसरे के ऊपर बारी-बारी से बोरी डालकर थप्पड़ मारने जैसा खेल खेल रहे थे. केशव का एक थप्पड़ उसके दोस्त विशु की आंख पर लग गया.

इसे भी पढ़ें: मानवता शर्मसार: महिला के साथ ये कैसा अन्याय..? कुष्ट रोग के चलते बुजुर्ग को नहीं मिल रहा सरकारी राशन 

इसी दौरान कुछ देर बाद जब केशव की बारी आई तो बदला लेने के लिए विश्व में खेल खेल में केशव का गला पकड़ लिया और उसे घूंसे मारे इसके बाद केशव बेहोश हो गया. अब दोस्त घबरा गए कुछ देर में ही केशव ने दम तोड़ दिया.

मृतक के शव के पिता ने विशु समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है. विश्व को कस्टडी में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ने नाबालिग से की अश्लील बातें और छेड़छाड़, तेज रफ्तार ऑटो से लड़के ने लगाई छलांग 

Related post

पैराग्लाइडर लैंडिंग के समय हाईटेंशन लाइन से उलझा, पायलट और महिला की ऐसे बची जान, देखें हैरान कर देने वाला VIDEO

पैराग्लाइडर लैंडिंग के समय हाईटेंशन लाइन से उलझा, पायलट…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के मथुरा में एक बड़ा हादसा होने से टल गया. यहां पैराग्लाइडर लैंडिंग के समय हाईटेंशन लाइन…
खाकी हुई शर्मसार: नशे में धुत सिपाही ने होमगार्ड पर जमकर बरसाए लात-घूंसे, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

खाकी हुई शर्मसार: नशे में धुत सिपाही ने होमगार्ड…

Spread the loveएक सिपाही और होमगार्ड के झगड़े का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल…
Breaking News: इस होटल में लगी भीषण आग, राहत एवं बचाव कार्य जारी

Breaking News: इस होटल में लगी भीषण आग, राहत…

Spread the loveउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में एक होटल में आग लग गई. होटल के कमरों से लोगों…