• 23/11/2022

बड़ी खबर: राजधानी में 4 लोगों की दर्दनाक हत्या, बेटे ने ही अपने परिवार के 4 सदस्यों को उतारा मौत के घाट

बड़ी खबर: राजधानी में 4 लोगों की दर्दनाक हत्या, बेटे ने ही अपने परिवार के 4 सदस्यों को उतारा मौत के घाट
Spread the love

देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक युवक ने अपने परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक हत्या कर दी. इस हत्या के बाद राजधानी में हड़कंप मच गया है. आरोपी मृतक का ही बेटा है. उसने अपनी बहन, माता-पिता और दादी को मौत के घाट उतार दिया.

पूरी घटना दिल्ली के साउथ वेस्ट के पालम इलाके की है. जहां 25 वर्षीय आरोपी केशव नशे का आदी है. जिसने घर के चारों सदस्यों की हत्या की. युवक ने चाकू से हमलाकर चारों की हत्या की. हालांकि, उसने इस हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है.

इसे भी पढ़ें: Weather Update Today: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से गिर रहा तापमान, इन राज्यों में बढ़ेगा सर्दी का सितम, जानिए CG में कैसा रहेगा मौसम 

वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच जुटी हुई है. पुलिस आरोपी युवक से भी सख्ती से पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें: Health Tips: सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से बचें, पड़ सकता है दिल का दौरा, स्वस्थ्य रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स…

युवक ने एक बहन की कमरे में हत्या की, जबकि दादी का शव बेड पर, एक बहन और पिता का शव बाथरूम में पड़ा मिला. मृतकों के नाम दिनेश कुमार, मां दर्शन सैनी, बहन उर्वशी सैनी और दादी दिवानो देवी हैं.

इसे भी पढ़ें: IT के छापे में 100 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति का लगा पता

Related post

संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर एक शख्स अंदर घुसा, सुरक्षा बलों ने पकड़ा

संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर…

Spread the loveदेश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली संसद भवन की सुरक्षा व्यवस्था में आज सुबह (22 अगस्त 2025) बड़ी…
अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की छापेमारी, पुलिस के हत्थे चढ़े महिला तस्कर

अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की छापेमारी, पुलिस के…

Spread the loveदिल्ली पुलिस को अवैध शराब तस्कर मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। अवैध शराब की सप्लाई रोकने के लिए…
पुराना बदला लेने नाबालिग को किया आग के हवाले, पीड़ित का इलाज जारी ..तीन आरोपी फरार

पुराना बदला लेने नाबालिग को किया आग के हवाले,…

Spread the loveगोरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के पेण्ड्रा में 14 साल के नाबालिग बच्चे को तीन आरोपियों ने पेट्रोल डालकर आग के…