• 22/08/2025

संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर एक शख्स अंदर घुसा, सुरक्षा बलों ने पकड़ा

संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर एक शख्स अंदर घुसा, सुरक्षा बलों ने पकड़ा
Spread the love

देश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली संसद भवन की सुरक्षा व्यवस्था में आज सुबह (22 अगस्त 2025) बड़ी चूक सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने पेड़ के सहारे दीवार फांदकर संसद भवन परिसर में घुसपैठ की। यह घटना सुबह करीब 6:30 बजे हुई, जब शख्स रेल भवन की ओर से दीवार पार कर नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया। हालांकि, सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और अब उससे पूछताछ की जा रही है।

👉🏼 इसे भी पढ़ें: आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नसबंदी के बाद छोड़े जाएंगे कुत्ते, बीमार और आक्रामक कुत्तों को ही शेल्टर में रखा जाएगा

सूत्रों के मुताबिक, शख्स ने रेल भवन की ओर लगे एक पेड़ पर चढ़कर दीवार को पार किया और परिसर में कूद गया। राज्यसभा के एक अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक शख्स की पहचान या उसके इरादों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। सुरक्षा बल इस बात की जांच में जुटे हैं कि आखिर इस शख्स का मकसद क्या था और वह संसद भवन में क्यों घुसना चाहता था।

👉🏼 इसे भी पढ़ें: अंतरिक्ष में अपहरण! सैटेलाइट हैक कर रूस ने यूक्रेन के टीवी में दिखाया विजय परेड, 21वीं सदी का युद्ध साइबरस्पेस तक पहुंचा 

घटना के बाद संसद परिसर में हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मी तुरंत कार्रवाई करते हुए शख्स को पकड़ लिया और उससे गहन पूछताछ शुरू की गई है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह एक अकेले व्यक्ति की हरकत थी या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं, और परिसर में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Related post

के कविता की बढ़ी मुश्किलें, शराब घोटाले में झटका, कोर्ट ने 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा

के कविता की बढ़ी मुश्किलें, शराब घोटाले में झटका,…

Spread the loveदिल्ली शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार नेताओं की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. केजरीवाल के बाद अब के.…
सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल, खरीदने से पहले यहां चेक कर लें रेट….

सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल, खरीदने से…

Spread the loveडेस्क: सोने की कीमत एक बार फिर तेजी से बढ़ रही है. इसकी चमक थमने का नाम नहीं ले…
11 जिंदा जले: पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 की मौत, 4 घायल

11 जिंदा जले: पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग,…

Spread the loveदेश की राजधानी दिल्ली में की पेंट फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 11…