• 18/06/2022

अग्निवीरों के लिए सरकार की नई घोषणा, मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण

अग्निवीरों के लिए सरकार की नई घोषणा, मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण
Spread the love

नई दिल्ली। सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना का देशभर में हो रहा है। दर्जन भर से ज्यादा राज्यों में योजना का हो रहा विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है। युवाओं के बढ़ते आक्रोश सरकार के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहा है। राज्य दर राज्य फैल रहे आक्रोश को शांत करने के लिए सरकार ने कुछ नए लुभावने फैसले लिए हैं। जिसके मुताबिक अग्निवीरो को अब रक्षा मंत्रालय की नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि 10 प्रतिशत आरक्षण भारतीय तटरक्षक बल और रक्षा नागरिक पदों और सभी 16 रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में लागू किया जाएगा। ये आरक्षण भूतपूर्व सैनिकों के लिए मौजूदा आरक्षण के अतिरिक्त होगा।

इससे पहले सीएपीएफ और असम राइफल्स में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला लिया गया था। इसके अलावा सरकार ने अभ्यर्थियों की आयुसीमा में भी छूट देने का फैसला लिया है।

गृहमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, “गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में अग्निपथ योजना के अंतर्गत 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों के लिए 10% रिक्तियों को आरक्षित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। साथ ही गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को निर्धारित अधिकतम प्रवेश आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का निर्णय किया है। और अग्निपथ योजना के पहले बैच के लिए यह छूट 5 वर्ष होगी।”

इसे भी पढ़ें : बहुत गरीब परिवार से हूं, 4 माह के बेटे की सर्जरी है, मदद करें..पिता के ट्वीट पर सीएम भूपेश ने कहा- निश्चिंत रहें..बच्चे का इलाज अब हमारी जिम्मेदारी

 

Related post

आप ने अग्निपथ योजना पर उठाए सवाल, पूछा अग्निवीर बना रहे या जातिवीर, इस पर सेना का आया ये जवाब

आप ने अग्निपथ योजना पर उठाए सवाल, पूछा अग्निवीर…

Spread the loveअग्निवीर भर्ती योजना में जाति प्रमाण पत्र मांगने पर मचा है बवाल द तथ्य डेस्क। अग्निवीर योजना की घोषणा…
बीजेपी ऑफिस में सिक्योरिटी रखना है तो अग्निवीर को रखूंगा, कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान, कांग्रेस ने कहा- सबसे बड़ा कबूलनामा

बीजेपी ऑफिस में सिक्योरिटी रखना है तो अग्निवीर को…

Spread the loveभोपाल। सेना में भर्ती के लिए केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन हो…
अग्निपथ पर कई राज्य : 11 राज्यों में हिंसक प्रदर्शन, डिप्टी CM और BJP अध्यक्ष के घर पर हमला, कई जगह बस और ट्रेन फूंकी

अग्निपथ पर कई राज्य : 11 राज्यों में हिंसक…

Spread the loveनई दिल्ली। सेना में भर्ती की केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध के जद में कई राज्य आ…