• 26/11/2022

CG में लिव-इन पार्टनर की हत्या, दूसरों से बात करना नहीं था पसंद

CG में लिव-इन पार्टनर की हत्या, दूसरों से बात करना नहीं था पसंद
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर की सिर्फ इस वजह से हत्या कर दी कि वह फोन पर दूसरे से बात किया करती थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इस से पहले अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

बताया जा रहा है कि अपने पहले पति की मौत के बाद मृतिका सविता सिंह लिव-इन रिलेशनशिप में कुंजलाल के साथ पिछले 2 महीने से रह रही थी। लेकिन आए दिन उनका आपस में विवाद हुआ करता था। मृतिका सविता सिंह सब्जी बेजने का काम करती थी और पहले पति से उसकी दो बेटियां भी थीं।

बताया जा रहा है कि महिला जब शाम तक घर से बाहर नहीं निकली तो उसकी बेटियां कमरे के अंदर गई। वहां उन्होंने मां को मृत अवस्था में देखा और पड़ोसियों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करने के बाद आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में उन्हें कुंजलाल के साथ महिला का रहने की बात पता चली।

जिसके बाद पुलिस आरोपी के बलरामपुर जिले के पिपरौल निवास स्थान में दबिश दी। पुलिस को देख आरोपी जंगल की और भाग गया लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला फोन पर दूसरे शख्स से बात किया करती थी। समझाने के बाद भी नहीं मानी तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दिया। पुलिस ने बताया कि इससे पहले कुंजलाल अपनी पहली पत्नी की हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है।

Related post

दिवाली पर छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला पक्के मकान का तोहफा, PM आवास योजना 2.0 के तहत केंद्र ने दी मंजूरी

दिवाली पर छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला पक्के…

Spread the loveरायपुर। दीपावली के त्योहार पर छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों के लिए खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी…
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक…

Spread the loveरायपुर- महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य…
CG बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर दिनदहाड़े कत्ल, युवक को चाकुओं से गोदा, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

CG बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर दिनदहाड़े कत्ल, युवक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में बाल संप्रेक्षण गृह के ठीक बाहर दिनदहाड़े हत्या की सनसनीखेज वारदात…