• 15/12/2022

संजू त्रिपाठी मर्डर मामले में BJP का बड़ा हमला, चंदेल ने कहा- सरकार मना रही गौरव दिवस और प्रदेश में चल रहा गैंगवार

संजू त्रिपाठी मर्डर मामले में BJP का बड़ा हमला, चंदेल ने कहा- सरकार मना रही गौरव दिवस और प्रदेश में चल रहा गैंगवार
Spread the love

बिलासपुर में कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी हत्याकांड मामले ने सियासी रंग ले लिया है। हत्याकांड के बाद एक बार फिर प्रदेश की भूपेश सरकार विपक्ष के निशाने पर है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के लिए सरकार को आड़े हाथों लिया है। चंदेल ने कहा कि प्रदेश में गैंगवार चल रहा है और प्रदेश सरकार गौरव दिवस मनाने में व्यस्त है।

संजू त्रिपाठी

चंदेल ने कहा, “न्यायधानी बिलासपुर में कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की जघन्य हत्या की गई है गोली मारकर। ये इस बात का संकेत है कि पूरे छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है। एक तरफ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार गौरव दिवस मनाने में व्यस्त है और दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में गैंगवार चल रहा है। अपराधी नित नए अपराध को अंजाम दे रहे हैं और वे पुलिस और प्रशासन की  पकड़ से बाहर हैं। प्रदेश की जनता में भय आतंक और आक्रोश व्याप्त है। हमारी मांग है कि सरकार अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी और सख्त कार्रवाई करे। ”

आपको बता दें बिलासपुर के सकरी बायपास में संजू त्रिपाठी को घेरकर उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले उसकी एमजी हेक्टर कार को ओवरटेक करके उसे रोका और उसके पीछे से आई कार से उतरकर बदमाशों ने उस पर फायरिंग शुरु कर दी। संजू त्रिपाठी जिस कार में सवार था उसमें कांग्रेस महामंत्री लिखा हुआ था।

घटना के बाद पुलिस चौतरफा नाकेबंदी की लेकिन बदमाश भाग निकलने में सफल हो गए। उधर इस मामले में हत्या का संदेह संजू त्रिपाठी के भाई कपिल त्रिपाठी पर किया जा रहा है। घटना के बाद से वह भी लापता है। दोनों भाईयों में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों ही हिस्ट्रीशीटर हैं।

इसे भी पढ़ें : भीमा-कोरेगांव : स्टैन स्वामी को फंसाने के लिए कंप्यूटर में प्लांट किए गए थे सबूत, अमेरिकी फॉरेंसिक फर्म का दावा 

Related post

BREAKING: मोदी की हत्या की बात कहने वाला कांग्रेस का पूर्व विधायक गिरफ्तार

BREAKING: मोदी की हत्या की बात कहने वाला कांग्रेस…

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की बात कहने वाले पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को पुलिस ने…
बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया नक्सलियों से सांठ-गांठ का आरोप, गृह मंत्रालय से की जांच की मांग, कहा- क्या नक्सलियों से संबंध की वजह से झीरमकांड को दबा रही कांग्रेस?

बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया नक्सलियों से सांठ-गांठ का…

Spread the loveतेलंगाना में नक्सलियों के साथ कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के मामले ने सूबे की सियासी फिजा को गरम कर…
रोजगार और बेरोजगारी भत्ते पर भाजयुमो सीएम हाउस का करेगी घेराव, बीजेपी ने की श्वेत पत्र लाने की मांग, चंदेल का तीखा हमला, बोले- …सरकार दे जवाब

रोजगार और बेरोजगारी भत्ते पर भाजयुमो सीएम हाउस का…

Spread the loveरायपुर। नव नियुक्त नेता प्रतिपक्ष नारायण नारायण चंदेल ने किसानों की स्थिति, कानून व्यवस्था और कांग्रेस के जनघोषणा पत्र…