• 20/12/2022

बड़ी खबर: सिंंहदेव ने दिए पार्टी छोड़ने के संकेत, कही ये बड़ी बात, देखिए VIDEO

बड़ी खबर: सिंंहदेव ने दिए पार्टी छोड़ने के संकेत, कही ये बड़ी बात, देखिए VIDEO
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजनीति में खलबली मचाने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं। सूरजपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि चुनाव आने के पहले मैं अपने भविष्य को लेकर निर्णय लूंगा।

टीएस सिंहदेव सोमवार को सूरजपुर जिले में थे। जिसमें पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि कार्यकर्ता उन्हें सीएम बनना देखना चाहते हैं। कैसे उन्हें मनाया जाएगा जिससे विधायक जीत कर आएं। जिस पर उन्होंने कहा कि ये तो कार्यकर्ताओं के ऊपर है, ये उनके मन की बात है। किस बात को लेकर वो काम करना चाहेंगे। चुनाव के आने के  पहले तक मैं अपने भविष्य को लेकर निर्णय लूंगा। अभी मैं ने कुछ सोचा नहीं है।

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING: CM भूपेश के खिलाफ लगे ‘वापस जाओ’ के नारे, भाषण के दौरान युवाओं का प्रदर्शन, मचा हड़कंप… जानिए क्या कहा बघेल ने, देखिए VIDEO 

सिंहदेव के इस बयान से एक बार फिर उनकी छिपी हुई नाराजगी सामने आ गई है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री के फार्मूले को लेकर सूबे की सियासत गरमाते रही है। जो कि पिछले दिनों खुलकर सामने भी आ गई थी। सिंहदेव ने दिल्ली में डेरा डाल दिया था। नतीजतन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी आलाकमान के सामने विधायकों की परेड तक करवा दी थी। और आलाकमान को एक संदेश भी दे दिया था कि विधायकों का बहुमत उनके साथ है।

पार्टी छोड़ेंगे या फिर सन्यास

इसके बावजूद सिंहदेव बार-बार यही कहते रहे हैं कि उन्हें उम्मीद है कि उनके साथ न्याय होगा। हालांकि सिंहदेव यह भी कहते रहे हैं कि वे बीजेपी में कभी नहीं जाएंगे। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या वे आम आदमी पार्टी में जाएंगे या फिर अपनी कोई नई पार्टी बनाएंगे  या फिर चुनाव नहीं लड़ने या राजनीति से सन्यास लेना का फैसला लेंगे। फिलहाल इस सवाल का  जवाब भविष्य के गर्त में छिपा है। लेकिन इतना तो तय है कि  सिंहदेव का यह बयान छत्तीसगढ़ कांग्रेस की राजनीति में आने वाले समय में बड़ा भूचाल ला सकता है।

इसे भी पढ़ें: आरक्षण पर बड़ी खबर: हाईकोर्ट का अहम फैसला, पुराने आरक्षण के आधार पर ही दें दाखिला, तकनीकी शिक्षा विभाग को निर्देश इस तारीख तक पूरी करें काउंसलिंग

देखिए वीडियो

 

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
छत्तीसगढ़ के 61 विकासखंडों में होगी शराबबंदी, TS सिंहदेव का आया बड़ा बयान, कहा- BJP ने शराब बेचने की नीति बनाई

छत्तीसगढ़ के 61 विकासखंडों में होगी शराबबंदी, TS सिंहदेव…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में एक बार फिर शराबबंदी का मुद्दा गरमा रहा…
CM भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ, बच्चों से लेकर बुजुर्ग पारंपरिक खेलों में दिखाएंगे हुनर

CM भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ,…

Spread the loveतीज त्यौहार, लोक संस्कृति, लोक कला को बढ़ावा देने के बाद अब छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को भी वैश्विक…