• 02/01/2023

दर्दनाक हादसा: कार पेड़ से टकराई पिता-पुत्र सहित 4 की मौत, नए साल पर पिकनिक मना कर लौट रहा था परिवार

दर्दनाक हादसा: कार पेड़ से टकराई पिता-पुत्र सहित 4 की मौत, नए साल पर पिकनिक मना कर लौट रहा था परिवार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जशपुर में पिकनिक मना कर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में 2 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दुर्घटना में घायल आधा दर्जन लोगों को इलाज के लिए कुनकुरी और रांची के अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि जशपुर जिले के तरईपारा में रहने वाला एक परिवार के 10 सदस्य 1 जनवरी को नए साल पर पिकनिक मनाने ईको कार में से गया हुआ था। देर शाम सभी पिकनिक मना कर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान नारायणपुर थाना क्षेत्र के बेने में में घाट से उतरते वक्त उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घायलों को कार से बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद एक शख्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो बच्चे और एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र सहित 4 लोग शामिल हैं। हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटें आई थी जिन्हें इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा फैसला, जानिये क्या कहा

इसे भी पढ़ें: बड़ा रेल हादसा: सुपरफास्ट ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 24 यात्री घायल

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…