• 26/06/2022

रणबीर कपूर को पहली फिल्म में काम करने के मिले थे महज 250 रुपये, जानिए इन रुपयों का क्या किया था

रणबीर कपूर को पहली फिल्म में काम करने के मिले थे महज 250 रुपये, जानिए इन रुपयों का क्या किया था
Spread the love

नई दिल्ली। रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा को लेकर एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म शमशेरा में वो डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में वो बिल्कुल डिफरेंट लुक में नजर आएंगे। रणबीर कपूर आज एक-एक फिल्म की करोड़ों रुपये फीस लेते हैं लेकिन उनकी पहली कमाई जानकर आप दंग रह जाएंगे। उनकी पहली कमाई महज 250 रुपये थी। रणबीर ने खुद इसका खुलासा किया और उन्होंने बताया कि उन्होंने इन पैसों का क्या किया।

रणबीर कपूर ने पोर्टल माशाबल से बात करते हुए बताया कि उनकी पहली कमाई सिर्फ 250 रुपये थी। उन्होंने बताया कि जब वह छोटे थे तो उनके पापा ऋषि कपूर की फिल्म में उन्हें रोल मिला था। उन्हें क्लैपिंग बॉय के रुप में रखा गया था, जिसे सीन के बाद तालियां बजानी थी। उन्हें इसके लिए चाइल्ड आर्टिस्ट के रुप में 250 रुपये दिए गए थे।

इसे भी पढ़ें : IAS के घर छापे में मिली सोने की 9 ईंटे, 49 बिस्किट सहित और भी बहुत कुछ, देखकर रह जाएंगे दंग

उन्होंने बताया कि कि जब वे घर आए तो उन्होंने अपनी मां नीतू कपूर के पैर छू कर अपनी पहली कमाई उनके हाथ पर रख दी थी। रणबीर कपूर ने बताया कि उनकी मां के लिए ये पल बेहद खास था लेकिन उनके लिए ये एक फिल्मी सीन था।

आपको बता दें रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही उनके पास ब्रह्मास्त्र और एनिमल जैसी कई फिल्में हैं।

इसे भी पढ़ें : अदनान सामी की लेटेस्ट फोटो देख नहीं कर पाएंगे विश्वास, फैन्स बोले- OMG

Related post

रणबीर-आलिया की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ पर कंगना रनौत का निशाना, इन लोगों को ‘जेल’ में भेजने की कह दी बात

रणबीर-आलिया की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ पर कंगना रनौत का निशाना,…

Spread the loveरणबीर कपूर और आलिया भट्टी की फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है. अयान मुखर्जी के…
अपने इस बयान की वजह से महाकालेश्वर नहीं जाए पाए रणबीर-आलिया, गृहमंत्री ने दी भावनाएं आहत न करने की सलाह

अपने इस बयान की वजह से महाकालेश्वर नहीं जाए…

Spread the loveबॉलीबुड एक्टर रणबीर कपूर और अलिया भट्ट को उज्जैन में बाबा महाकाल मंदिर में विरोध प्रदर्शन का सामना करना…
इस सुपरस्टार पर मुंबई पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर, यह है मामला…

इस सुपरस्टार पर मुंबई पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर,…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। सोशल मीडिया पर अपनी न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें करना आखिरकार इस सुपरस्टार को भारी पड़ ही…