• 20/01/2023

पेशाब कांड में बड़ी कार्रवाई: एयर इंडिया पर DGCA ने लगाया 30 लाख का जुर्माना, पायलट का लायसेंस सस्पेंड

पेशाब कांड में बड़ी कार्रवाई: एयर इंडिया पर DGCA ने लगाया 30 लाख का जुर्माना, पायलट का लायसेंस सस्पेंड
Spread the love

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला के ऊपर पेशाब करने के मामले में डीजीसीए ने बड़ी कार्रवाई की है। डीजीसीए ने एयर इंडिया पर 30 लाख का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही पायलट-इन-कमांड का लायसेंस भी 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। यही नहीं डीजीसीए ने निदेशक-इन-फ्लाइट सेवाओं पर भी 3 लाख का जुर्माना लगाया है।

आपको बता दें आरोप है कि न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर के दौरान शंकर मिश्रा नाम के एक यात्री ने एक महिला के ऊपर नशे की हालत में पेशाब कर दिया था। महिला ने इसकी शिकायत क्रू मेंबरों से की थी। लेकिन आरोपी यात्री पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और वह आसानी से चला गया। महिला ने इसकी शिकायत टाट संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन से की थी। जिसके कुछ दिन बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था।

उधर महिला की शिकायत पर एयर इंडिया ने जांच का आदेश दे दिया था। जांच कमेटी ने शंकर मिश्रा के ऊपर 4 महीने का बैन लगा दिया था।

Related post

OMG: एयर इंडिया की फ्लाइट में नशे में धुत्त यात्री ने महिला पर की पेशाब, शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं की

OMG: एयर इंडिया की फ्लाइट में नशे में धुत्त…

Spread the loveएयर इंडिया की फ्लाइट में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने…
एयरपोर्ट पर गुंडागर्दी करने वाली लड़कियों पर FIR, सिर्फ इस बात पर युवतियों ने कर दी थी टैक्सी ड्राइवर की लात-घूसों से बेदम पिटाई, VIDEO वायरल

एयरपोर्ट पर गुंडागर्दी करने वाली लड़कियों पर FIR, सिर्फ…

Spread the loveरायपुर एयरपोर्ट पर कुछ लड़कियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. यहां कुछ लड़कियों ने मिलकर एक युवक…
खेत में हुई विमान की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बची महिला पॉयलट

खेत में हुई विमान की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बची…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। प्रशिक्षण के तौर पर एक छोटा विमान उड़ा रही प्रशिक्षु पॉयलट की जान उस वक्त सांसत…