• 19/09/2022

एयरपोर्ट पर गुंडागर्दी करने वाली लड़कियों पर FIR, सिर्फ इस बात पर युवतियों ने कर दी थी टैक्सी ड्राइवर की लात-घूसों से बेदम पिटाई, VIDEO वायरल

एयरपोर्ट पर गुंडागर्दी करने वाली लड़कियों पर FIR, सिर्फ इस बात पर युवतियों ने कर दी थी टैक्सी ड्राइवर की लात-घूसों से बेदम पिटाई, VIDEO वायरल
Spread the love

रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ लड़कियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. यहां कुछ लड़कियों ने मिलकर एक युवक को बुरी तरह पीट दिया. लड़कियां युवक को घेरकर देर तक पीटतीं रहीं. मामला यहीं नहीं थमा, युवतियों ने उसे इतना पीटा कि वह लहूलुहान हो गया. वहीं मौके पर भीड़ ये नजारा देखती रही, लेकिन किसी की कुछ बोलने की हिम्मत नहीं पड़ी. हालांकि लोगों ने इस घटना का वीडियो जरुर अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, पूरी घटना राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट का है. वारदात रविवार देर रात की है. वायरल VIDEO में जो लड़कियां युवक के साथ मारपीट कर रही हैं वो राहुल ट्रैवल्स में काम करती हैं. इन लड़कियों के खिलाफ रायपुर शहर के माना थाने मामला दर्ज हो गया है.

जानकारी के मुताबिक जिस युवक की पिटाई लड़कियों ने की है उसका नाम दिनेश है. बताया जा रहा है कि दिनेश राहुल ट्रैवल्स में ऑटो टैक्सी चलाता था. ट्रैवल्स वालों ने युवक को मई और जून महीने का वेतन नहीं दिया है. इस बकाया पैसे को लेने के लिए ही रविवार को युवक एयरपोर्ट के राहुल ट्रेवल्स दफ्तर पहुंचा था. जहां लड़कियों ने उसके के साथ बदसलूकी शुरू कर दी.

युवक का कहना है कि वह ट्रैवल्स के ऑफिस पहुंचा. यहां काम करने वाली सोनल नाम की मैडम ने बहसबाजी शुरु कर दी. इस दौरान दिनेश ने कहा कि ट्रैवल संचालक का नंबर दीजिए, जिससे मैं उनसे बात करके मैं अपना वेतन मांग सकूं. जिसके बाद सोनल ने कहा कि हमें नंबर देने की इजाजत नहीं है. इसी बात पर सोनम, प्रीति और राहुल ट्रेवल्स में काम करने वाली अन्य लड़कियों ने दिनेश के साथ गाली गलौज शुरू कर दी थप्पड़, लात और बेल्ट से उसे बुरी तरह से पीट दिया. इतना ही नहीं उसके कपड़े तक फाड़ दिए.

दिनेश का आरोप है कि मारपीट करने वाली लड़की प्रीति ने अपनी जेब से मिर्च का स्प्रे निकाला और उसके मुंह पर स्प्रे कर दियाय. जिसके बाद उसे दिखाई देना बंद हो गया. बावजूद इसके लड़कियां उसे पीटते रहीं. वहीं अब इस घटना के बाद दिनेश ने मामले की शिकायत थाने में की है और लड़कियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में राहुल ट्रैवल्स में काम करने वाली  इन लड़कियों पर मारपीट गाली-गलौज करने के जुर्म FIR दर्ज कर लिया है.

इसे भी पढ़ें: यहां 50 पतियों ने कर दिया अपनी जिंदा पत्नियों का पिंडदान, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं? कागज से नहीं बनता आपके जेब में पड़ा 2000-500 का नोट, एक क्लिक में जानिए सब कुछ

इसे भी पढ़ें: 43 की उम्र में 53 शादियां! शख्स ने कहा- मन की शांति और स्थिरता ढूंढ रहा था

Related post

भिलाई के टाइटेनियम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

भिलाई के टाइटेनियम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों…

Spread the loveछत्‍तीसगढ़ के भिलाई के शिवम हाईटेक में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में रखे टाइटेनियम धातु में भीषण आग…
लू अलर्ट: ये 9 राज्य लू की भीषण चपेट में, 3 के लिए ऑरेंज अलर्ट, इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि, जाने आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

लू अलर्ट: ये 9 राज्य लू की भीषण चपेट…

Spread the loveआधा अप्रैल बीतने के साथ ही देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर शुरु हो गया है।…
पेशाब कांड में बड़ी कार्रवाई: एयर इंडिया पर DGCA ने लगाया 30 लाख का जुर्माना, पायलट का लायसेंस सस्पेंड

पेशाब कांड में बड़ी कार्रवाई: एयर इंडिया पर DGCA…

Spread the loveएयर इंडिया की फ्लाइट में महिला के ऊपर पेशाब करने के मामले में डीजीसीए ने बड़ी कार्रवाई की है।…