• 25/07/2022

खेत में हुई विमान की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बची महिला पॉयलट

खेत में हुई विमान की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बची महिला पॉयलट
Spread the love

द तथ्य डेस्क। प्रशिक्षण के तौर पर एक छोटा विमान उड़ा रही प्रशिक्षु पॉयलट की जान उस वक्त सांसत में फंस गई जब विमान में आई तकनीकी खराबी के चलते उसे तत्काल क्रैश लैंडिंग करानी पड़ी। इस हादसे में उसकी जान तो बच गई लेकिन विमान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा आज पुणे-महाराष्ट्र में सुबह 11.30 बजे की है। हादसे में विमान उड़ा रही 22 साल की प्रशिक्षु पॉयलट बाल-बाल बच गई है, उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

यह भी पढे़ः केरल के बाद देश में तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स, देश में अब तक इतने मरीज…

बताया जा रहा है कि यह विमान टू सीटर था और इसकी इंदापुर के एक खेत में आपात लैंडिंग कराई गई है। एसपी पुणे अभिनव देशमुख ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि यह टू सीटर प्रशिक्षु विमान कार्वर एविएशन कंपनी का है। दरअसल आज सुबह प्रशिक्षु पॉयलट भाविका राठौड़ 22 वर्ष यह प्लेन लेकर प्रशिक्षण उड़ान पर थी। इसी दौरान विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और पायलट को तत्काल विमान उतारने की जरूरत आन पड़ी। आसपास कोई भी विमानतल या खाली मैदान न होने की वजह से प्रशिक्षु पॉयलट भाविका ने अपने प्लेन को इंदापुर के एक खेत में उतारना पड़ा। जानकारों की माने तो यदि प्लेन हवा में ही रहता तो विमान के सीधे कै्रश हो जाने की पूरी संभावना थी।

यह भी पढे़ः BIG BREAKING : चीनी लड़ाकू विमान भारतीय सीमा में घुसे, 10 KM अंदर आए

इस परिस्थितियों में विमान की आपात लैंडिंग की एकमात्र उपाय होता है। प्रशिक्षु पॉयलट भाविका ने भी यही किया, उसने विमान को तत्काल एक खेत में क्रैश लैंडिंग करा दी। इस हादसे में उसकी जान तो बच गई लेकिन वह जख्मी हो गई। वहीं क्रैश लैंडिंग की वजह से विमान के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद विमान कंपनी के स्टॉफ भी मौके पर पहुंच गए थे। कंपनी ने हादसे की आंतरिक जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढे़ः राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद मुर्मू ने कही ऐसी बात कि….

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन पहाड़ी से टकराया, 8 यात्री घायल

पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन…

Spread the loveउत्तराखंड में एक भयानक हादसा सामने आया है। जहां सभी धामों के दर्शनों के लिए देश के विभिन्न राज्यों…
आग में झुलसकर मां और बच्चों की दर्दनाक मौत, अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

आग में झुलसकर मां और बच्चों की दर्दनाक मौत,…

Spread the loveबिहार के रोहतास में बड़ा हादसा हुआ है। यहां नोखा प्रखंड के रोपहथा गांव में भीषण आग लग गयी।झोपड़ी…