• 29/06/2022

CM भूपेश बने हैक्ज़ाकॉप्टर ड्रोन पायलट, आसमान की ऊंचाइयों तक उड़ाकर स्कूल कैम्पस में कराया लैंड

CM भूपेश बने हैक्ज़ाकॉप्टर ड्रोन पायलट, आसमान की ऊंचाइयों तक उड़ाकर स्कूल कैम्पस में कराया लैंड
Spread the love

मनेन्द्रगढ़। आज मनेन्द्रगढ़ में स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी स्कूल में बच्चों के आग्रह पर CM भूपेश बघेल हैक्ज़ाकॉप्टर ड्रोन पायलट के रोल में नज़र आए। CM भूपेश बघेल ने आसमान की ऊंचाइयों तक ड्रोन उड़ाकर स्कूल कैम्पस में सफलतापूर्वक लैंड कराया। दरअसल मुख्यमंत्री आज स्वामी आत्मानन्द स्कूल के निरीक्षण के दौरान वहां रोबोटिक्स लैब में पहुंचे। जहां धैर्य और अविनीष ने उन्हें अपने द्वारा बनाये हैक्ज़ाकॉप्टर ड्रोन के टेक्निकल पहलुओं से अवगत कराया।

इसे भी पढ़ें : iPhone 13 खरीदने का सबसे अच्छा मौका, भारी छूट के साथ सबसे कम कीमत में मिल रहा

बच्चों ने बताया कि इस ड्रोन में कैमरा लगा है और इसे सिक्योरिटी तथा सिनेमेटोग्राफी के लिए उपयोग किया जा सकता है। बच्चों ने मुख्यमंत्री से ड्रोन ऑपरेट करने का आग्रह करते हुए कहा की सर इसे उड़ाना बहुत सिंपल है। मुख्यमंत्री बच्चों की बात टाल न सके और बच्चों के साथ स्कूल कैम्पस के ग्राउंड में आ गए। वहां उन्होंने धैर्य मार्गदर्शन में ड्रोन का रिमोट संभाला। पहले मुख्यमंत्री लो फ्लाइंग कराते हुए ड्रोन को स्कूल बिल्डिग की हाइट तक लेकर गए। फिर उन्होंने धैर्य से पूछा – ये और ऊपर भी जाता है ? धैर्य ने उन्हें बताया कि इसकी रेंज आसमान में डेढ़ किलोमीटर तक है।

इसे भी पढ़ें : ईनामी नक्सली गिरफ्तार, विधायक सहित 2 राजनेताओं की हत्या में था शामिल, 39 लाख नगद बरामद

CM ड्रोन को आकाश की ऊंचाइयों तक लेकर गए। ड्रोन ऊपर जाता देख सभी रोमांच से भर गए और तालियां गूंज उठी। CM ने ऊंचाई से ड्रोन को स्टेप बाय स्टेप नीचे लाया और स्कूल कैम्पस में सफलतापूर्वक लैंड करवाया। सभी ने खूब उत्साह से मुख्यमंत्री की इस पूरी ड्रोन फ्लाइट का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के टेक्निकल स्किल की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़ें : उदयपुर : टेलर कन्हैयालाल के कातिलों का है आतंकी कनेक्शन! दावत-ए-इस्लामी के हैं सदस्य

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
बड़ी खबर: सिंंहदेव ने दिए पार्टी छोड़ने के संकेत, कही ये बड़ी बात, देखिए VIDEO

बड़ी खबर: सिंंहदेव ने दिए पार्टी छोड़ने के संकेत,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजनीति में खलबली मचाने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और…
CM भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ, बच्चों से लेकर बुजुर्ग पारंपरिक खेलों में दिखाएंगे हुनर

CM भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ,…

Spread the loveतीज त्यौहार, लोक संस्कृति, लोक कला को बढ़ावा देने के बाद अब छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को भी वैश्विक…