• 29/06/2022

ईनामी नक्सली गिरफ्तार, विधायक सहित 2 राजनेताओं की हत्या में था शामिल, 39 लाख नगद बरामद

ईनामी नक्सली गिरफ्तार, विधायक सहित 2 राजनेताओं की हत्या में था शामिल, 39 लाख नगद बरामद

Follow us on Google News

रायपुर। पांच लाख रुपये के ईनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में आंध्र प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार किया गया नक्सली एक विधायक सहित 2 राजनेताओं की हत्या की वारदात में भी शामिल रहा है। गिरफ्तार किए गए माओवादी के पास से पुलिस ने 39 लाख रुपये नगद, पांच डेटोनेटर और एक 9MM पिस्टल बरामद किया है।

गिरफ्तार किए गए नक्सली का नाम वंथला रामकृष्ण उर्फ ​​प्रभाकर उर्फ ​​अशोक उर्फ ​​गोड्डाली रायुडू है, जो कि पेदाबायुलु-कोरुकोंडा क्षेत्र समिति का सचिव है। इसकी गिरफ्तारी आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिला से की गई है।

पुलिस के मुताबिक रामकृष्ण ने सितंबर 2018 में आंध्र प्रदेश के डुम्ब्रीगुडा मंडल में तत्कालीन तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के विधायक किदारी सर्वेश्वर राव और सिवेरी सोमा सहित दो राजनीतिक नेताओं की हत्या में शामिल मुख्य आरोपियों में से एक है। इसके साथ ही उसने पुलिस का मुखबिर बताकर कई आदिवासियों की भी हत्या की है।

माओवादी की गिरफ्तारी के बाद विशाखापट्टनम रेंज के उप महानिरीक्षक एस. हरिकृष्णा और अल्लूरी सीतारामा राजू जिले के एसपी एस सतीश कुमार ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष माओवादी नेता रामकृष्ण को पेदाबयालु पुलिस ने पकड़ा है। माओवादी पेदाबयालु मंडल के तहत कोंड्रम गांव से इंजरी गांव जा रहा था। इस बीच मुखबिर की सूचना के अनुसार पुलिस इन्हीं गांवों के जंगल में ऑपरेशन पर निकली थी। यहीं से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। रामकृष्ण कोंड्रम गांव का निवासी है और दलम सदस्य, और पार्टी सदस्य के रूप में संगठन में शामिल हुआ था।

उन्होंने कहा कि माओवादियों ने रामकृष्ण को क्षेत्र समिति सदस्य और क्षेत्र समिति सचिव बनाया गया था। बाद में वह ओडिशा के मलकानगिरी और कोरापुट जिलों, पूर्वी गोदावरी और ASR जिलों में माओवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ चला गया था। जो आंध्र-ओडिशा विशेष क्षेत्रीय समिति क्षेत्र में स्थित हैं। रामकृष्ण कुल 124 मामलों में शामिल था। इस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

इसे भी पढ़ें : NIA ने अपने हाथ में ली कन्हैयालाल हत्या मामले की जांच, दर्ज किया केस