• 06/02/2023

kidnapping and murder: कांग्रेस नेता के 6 साल के भतीजे का अपहरण और हत्या, 4 करोड़ की मांगी थी फिरौती

kidnapping and murder: कांग्रेस नेता के 6 साल के भतीजे का अपहरण और हत्या, 4 करोड़ की मांगी थी फिरौती
Spread the love

मध्य प्रदेश के महू में एक कांग्रेस नेता के 6 साल के भतीजे का अपहरण कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपहरणकर्ताओं ने बच्चे की हत्या से पहले परिजनों से 4 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला किशनगंज थाना क्षेत्र के पिगडंबर का है। कांग्रेस नेता विजेन्द्र सिंह चौहान के छोटे भाई जितेन्द्र सिंह चौहान का 6 वर्षीय बेटा हर्षू रविवार शाम को घर से लापता हो गया। काफी देर तक जब बच्चा नजर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरु की गई। परिजनों ने गांव सहित आस-पास के पूरे इलाके को जब छान लिया और बच्चे का पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई और बच्चे की तलाश शुर कर दी गई।

देर रात बच्चे का शव पास के ही एक गांव में मिला। जिसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। उधर छानबीन के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली जिसमें रितेश नाम का एक युवक बच्चे का हाथ पकड़कर जाता हुआ नजर आया।

मामले में पुलिस ने रितेश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी जितेन्द्र सिंह चौहान का रिश्ते में भांजा और बच्चे का भाई लगता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांव में बढ़ती भीड़ को देखकर वह घबरा गया था और उसने विकास को फोन कर बताया। जिसके बाद विकास बच्चे को सूनसान इलाके में ले जाकर उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी। दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। मामले में पुलिस दोनों आऱोपियों से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में इतने फीसदी की होने जा रही है बढ़ोत्तरी 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान की लाखों की राशि में बंदरबांट, पार्टी कार्यकर्ताओं सहित पत्रकारों पर भी मेहरबान हुए विधायक, मीडियाकर्मी ने लौटाया चेक 

Related post

तीन राज्यों के विधानसभा उपचुनावों के नतीजे आज, दांव पर बीजेपी की साख

तीन राज्यों के विधानसभा उपचुनावों के नतीजे आज, दांव…

Spread the loveसोमवार (3 अगस्त) को बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे घोषित…
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 39 पदकों के साथ भारत का शानदार सफर समाप्त, बॉक्सिंग और एथलेटिक्स में रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 39 पदकों के साथ भारत का…

Spread the love भारत ने राष्ट्रमंडल खेल (CWG) 2026 में कई ऐतिहासिक पलों और शानदार यादों के साथ अपने अभियान का…
पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका, 14 की मौत; आतंकवाद के विरोध में हो रहा था प्रदर्शन

पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका, 14 की…

Spread the loveखैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में पुलिस को बनाया गया निशाना, आत्मघाती हमले की आशंका इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर…