• 07/02/2023

विधायक विद्यारतन भसीन आईसीयू में भर्ती, कैसा है उनका स्वास्थ्य, जानिए क्या कहा डॉक्टरों ने

विधायक विद्यारतन भसीन आईसीयू में भर्ती, कैसा है उनका स्वास्थ्य, जानिए क्या कहा डॉक्टरों ने
Spread the love

वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन की अचानक तबियत खऱाब होने के बाद उन्हें राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक 75 वर्षीय विद्यारतन भसीन पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। कल अचानक उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया। आईसीयू में उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि वे किसी को पहचान नहीं पा रहे हैं। रामकृष्ण केयर अस्पताल में उनकी सभी जांच की गई इसके साथ ही जांच रिपोर्ट को मेदांता भेजा गया था। जहां डॉक्टरों के बताए अनुसार रामकृष्ण केयर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक परिवार वाले उन्हें इलाज के लिए मेदांता शिफ्ट करना चाहते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच इसे लेकर रायशुमारी चल रही है। जिसके बाद उन्हें मेदांता ले जाया जा सकता है। वहीं रामकृष्ण केयर अस्पताल के डॉ संदीप दवे ने बताया कि उनकी बीमारी गंभीर है। यहां उनका इलाज जारी है। परिवार वाले चाहेंगे तो वे मेदांता ले जा सकते हैं।

आपको बता दें विद्यारतन भसीन पेशे से ठेकेदार थे। साल 2006 में वे बीजेपी से महापौर चुने गए। जिसके बाद 2013 और 2018 में वैशाली नगर विधानसभा से वे बीजेपी से विधायक चुने गए।

 

 

 

 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…