• 10/02/2023

रेंजर ने जहर खाकर की आत्महत्या, इलाज के लिए लाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम

रेंजर ने जहर खाकर की आत्महत्या, इलाज के लिए लाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पदस्थ वन विभाग के रेंजर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। रेंजर कृष्णा इरघट ने गुरुवार को अपने शासकीय आवास में जहर खा लिया था। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

कोरर वन परिक्षेत्र में पदस्थ रेंजर कृष्ण इरघट ने कल जहर खा लिया था। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनकी स्थिति में कोई सुधार होता न देखकर उन्हें डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया था। जिसके बाद उन्हें लेकर राजधानी आया जा रहा था लेकिन धमतरी के पास ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

पोस्टमॉर्टम के बाद उनका शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में वन विभाग के साथ ही पुलिस अधिकारियों ने जांच की बात कही है। फिलहाल अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की।

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…