• 10/02/2023

रेंजर ने जहर खाकर की आत्महत्या, इलाज के लिए लाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम

रेंजर ने जहर खाकर की आत्महत्या, इलाज के लिए लाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पदस्थ वन विभाग के रेंजर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। रेंजर कृष्णा इरघट ने गुरुवार को अपने शासकीय आवास में जहर खा लिया था। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

कोरर वन परिक्षेत्र में पदस्थ रेंजर कृष्ण इरघट ने कल जहर खा लिया था। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनकी स्थिति में कोई सुधार होता न देखकर उन्हें डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया था। जिसके बाद उन्हें लेकर राजधानी आया जा रहा था लेकिन धमतरी के पास ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

पोस्टमॉर्टम के बाद उनका शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में वन विभाग के साथ ही पुलिस अधिकारियों ने जांच की बात कही है। फिलहाल अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की।

Related post

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, सचिवालय सेवा के कई अधिकारियों के बदले विभाग, देखें आदेश…

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, सचिवालय सेवा के…

Spread the loveरायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने सचिवालय सेवा के तीन अधिकारियों के विभाग में बदलाव किया गया है। सूची में…
Police Transfer: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, यातायात के 8 निरीक्षकों का तबादला, देखें लिस्ट..!!

Police Transfer: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, यातायात…

Spread the loveरायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में यातायाता शाखा में पदस्थ निरीक्षकों का तबादला किया गया है। आदेश में 8 निरीक्षकों…
CG Crime : शराब पीकर घर लौटे पिता से हुआ विवाद, गुस्से में बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या!

CG Crime : शराब पीकर घर लौटे पिता से…

Spread the loveरायगढ़।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शराब पीकर घर…