• 10/02/2023

आरक्षण: राज्यपाल सचिवालय को भेजे गए नोटिस पर रोक, हाईकोर्ट ने अनुच्छेद 361 के तर्क को माना सही

आरक्षण: राज्यपाल सचिवालय को भेजे गए नोटिस पर रोक, हाईकोर्ट ने अनुच्छेद 361 के तर्क को माना सही
Spread the love

आरक्षण मामले में राज्यपाल सचिवालय को जारी नोटिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।

हाईकोर्ट ने राज्यपाल सचिवालय द्वारा दिए गए उस तर्क को सही माना है। जिसमें कहा गया था कि अनुच्छेद 361 के तहत राष्ट्रपति और राज्यपाल को नोटिस जारी करने का हाईकोर्ट को अधिकार नहीं है।

आपको बता दें राज्य सरकार ने विधानसभा में विशेष सत्र लाकर सर्वसम्मति से आरक्षण बिल पारित कराया था। जिसके तहत अनुसूचित जनजाति के लिए 32 फीसदी, ओबीसी के लिए 27 फीसदी, अनुसूचित जाति के लिए 13 और ईडब्ल्यूएस के लिए 4 प्रतिशत का प्रावधान किया गया था।

बिल को राज्यपाल के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा गया था लेकिन दो महीने बाद भी उस पर राज्यपाल ने हस्ताक्षर नहीं किए। जिसके बाद हाईकोर्ट अधिवक्ता हिमांक सलूजा और राज्य शासन ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिस पर हाईकोर्ट ने राज्यपाल सचिवालय को नोटिस जारी किया था।

राजभवन ने नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। जिसमे अनुच्छेद 361 का हवाला देते हुए कहा गया था कि राष्ट्रपति और राज्यपाल को किसी भी मामले में पक्षकार नहीं बनाया जा सकता। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने राज्यपाल सचिवालय द्वारा दिए गए इस तर्क को जायज ठहराया है।

Related post

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…
ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा…
CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण…