• 28/02/2023

CRPF की परीक्षा में पकड़ा गया इनामी सॉल्वर, चार साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

CRPF की परीक्षा में पकड़ा गया इनामी सॉल्वर, चार साल से पुलिस को दे रहा था चकमा
Spread the love

ग्वालियर( मध्य प्रदेश ) में चार साल से फरार इनामी सॉल्वर आरोपी योगेश उर्फ छोटू को पनिहार थाना पुलिस ने मुरैना के जौरा से पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ चार साल पहले मामला दर्ज हुआ था। योगेश उर्फ छोटू ने CRPF की परीक्षा में एक युवक के स्थान पर परीक्षा दी थी। इसके बाद से ये आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। और दो दिन पहले ही 25 फ़रवरी को वापस आया है। उसके लौटते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

पनिहार थाना प्रभारी प्रवीण शर्मा ने बताया है कि आरोपी योगेश उर्फ छोटू धोखाधड़ी के मामले में कई सालो से फरार था इस पर पांच हजार रुपए का इनाम भी था। आरोपी पिछले चार साल से फरार चल रहा था लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। आरोपी को पकड़ने के लिए एएसआई हबीब खान,सहित थाने की एक टीम बनाकर लगाया था। जब पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर आया है। तो पुलिस उसके घर पहुंची और पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन पहले से ही अलर्ट पुलिस ने आरोपी योगेश उर्फ छोटू को दबोच लिया।

चार साल पहले सॉल्वर बनकर दे रहा था परीक्षा

पुलिस का यह कहना है की आरोपी योगेश उर्फ छोटू चार साल पहले CRPF की परीक्षा में जितेन्द्र नामक परीक्षार्थी की जगाह पर सॉल्वर बनकर परीक्षा दे रहा था। मामले का पता तब चला जब डॉक्यूमेंट की जांच हुई तो जितेन्द्र पकड़ा गया और उससे पूछताछ में योगेश द्वारा परीक्षा देने और इसके बदले में रुपए लेने की बात कबूली और मामले की भनक लगते ही योगेश फरार हो गया और उस पर पांच हजार रुपए के इनाम की घोषित कर दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: लिव-इन में रहने वालों का होगा रिजस्ट्रेशन? सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल

Related post

प्रदेशवासियों को बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन की मिलेगी सुविधा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रदेशवासियों को बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन की मिलेगी…

Spread the loveरायपुर :- बरसात के बाद प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण के कार्य तेजी से धरातल पर उतरेंगे। राज्य…
Aaj ka Panchang 3 October 2026: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 3 October 2026: पूर्व दिशा में…

Spread the loveAaj ka Panchang 3 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक कई राशियों…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 3 अक्टूबर और दिन शनिवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…